Firozabad Viral Video: पैरेंट्स स्कूल में अपने बच्चे को कुछ सीखने के लिए भेजते हैं। उन्हें लगता है कि उनके बच्चे को इससे फायदा होगा लेकिन क्या यह लोगों की गलती होती है कि वह किसी शिक्षक पर भरोसा कर लेते हैं। सोशल मीडिया पर फिरोजाबाद के इस वीडियो ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। जहां 4 साल के मासूम बच्चे के साथ एक शिक्षिका ने जिस तरह की क्रूरता दिखाई वह आपको हैरान कर देगा। एक बच्चा जो स्कूल जाता था लेकिन उसे नहीं पता था कि उसकी शिक्षिका ही इतनी करूं हो जाएगी कि 4 साल की उम्र में ही आंखों की रोशनी छिन लेगी।
मां की बेबसी देख लोगों का पसीज गया दिल
शिक्षिका की क्रूरता..4 साल के मासूम की पिटाई की..आंख में पैंसिल घोपकर आंख फोड़ी..!
शिकायत लेकर थाने पहुंची मासूम की मां को नहीं मिला न्याय..चौकी थाने के चक्कर लगवाए जाने का आरोप –
यूपी के फिरोजाबाद में एक निजी स्कूल की शिक्षिका काजल पर 4 साल के छात्र अनमोल की आंख में पेंसिल… pic.twitter.com/4eJvarWgNd
— Rahul Saini (@JtrahulSaini) July 31, 2026
X चैनल से शेयर किए गए इस वायरल वीडियो के साथ बताया गया कि “शिक्षिका की क्रूरता..4 साल के मासूम की पिटाई की..आंख में पैंसिल घोपकर आंख फोड़ी। शिकायत लेकर थाने पहुंची मासूम की मां को नहीं मिला न्याय..चौकी थाने के चक्कर लगवाए जाने का आरोप लगा रही है। यूपी के फिरोजाबाद में एक निजी स्कूल की शिक्षिका पर 4 साल के छात्र अनमोल की आंख में पेंसिल घोपकर आंख फोड़ने का आरोप लगा है । मां का कहना है शिकायत करने चौकी गई थी। चौकी वाले कहते है थाने जाओ..थाने वाले कहते ही चौकी जाओ।”
Firozabad Viral Video पर पुलिस ने दी प्रतिक्रिया
वहीं फिरोजाबाद वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मां अपने बच्चे को गोद में लेकर अपनी व्यथा सुनाते हुए नजर आती है। वह बताती है कि कैसे शिक्षिका ने पेंसिल आंख में डालने की जुर्रत की। ऐसे मे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और इस पर कड़ी से कड़ी एक्शन लेने की मांग की जा रही है मैडम को बर्खास्त करने के साथ-साथ दंड देने के लिए कहा जा रहा है। वहीं इस पर फिरोजाबाद पुलिस ने प्रतिक्रिया दी है और कहा, “मामले में थाना उत्तर पर मु0अ0सं0 422/26 सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है । विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।”
फिलहाल फिरोजाबाद वायरल वीडियो जिसे @JtrahulSaini x चैनल से शेयर किया गया है उसे पर 25000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
