MP Viral Video: कहते हैं शादी सात जन्मों का बंधन होता है और यह काफी खास रिश्ता होता है जहां पति और पत्नी एक दूसरे के लिए कुछ भी करने को तैयार होते हैं। 12 साल की शादी का जिस तरह से खूनी अंजाम निकला उसने हर किसी को नि:शब्द कर दिया है। सोशल मीडिया पर एमपी वायरल वीडियो कथित तौर पर इंदौर का बताया जा रहा है जहां कहा जा रहा है कि 12 साल तक पति-पत्नी शादी के बंधन में रहे। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। इस वायरल वीडियो पर यूजर्स प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं हैं।
देखें कैसे 12 साल की शादी का निकला खतरनाक अंजाम
पति पत्नी और 12 साल का प्यार 12 मिनट में खत्म। pic.twitter.com/NwaZnh6K6A
— Anuj Agnihotri Swatntra (@swatntra_anuj) July 31, 2026
एमपी वायरल वीडियो की बात करें तो इसे शेयर करते हुए बताया गया कि 12 साल की शादी जाहिर तौर पर किसी हाई वोल्टेज ड्रामा से कम नहीं रहा। जहां पति और पत्नी एक दूसरे की पिटाई करते हुए नजर आते हैं। उन्हें इस बात की जरा भी परवाह नहीं है कि उनका रिश्ता सोशल मीडिया पर लोगों के बीच एक मजाक बनकर रह गया है। जहां देखा जा सकता है कि पति और पत्नी दोनों ही एक दूसरे पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्हें अपने रिश्ते की जरा भी परवाह नहीं है। वही कहा जा रहा है की बीवी किसी और के साथ दिखी तो पति ने पहले उस पर बेल्ट से वार किया।
MP Viral Video को लेकर लोगों ने इस तरह मारा ताना
@swatntra_anuj एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को लेकर कहा गया ऐसा ही फर्जी प्यार है आजकल का। आजकल किसी महिला पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। एक यूजर ने लिखा सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा करना जरूरी है क्या तो एक यूजर ने कहा भीड़ देखकर लगता है सब फुर्सत में हैं। एक यूजर ने कहा चुपचाप डिवोर्स दे दो यह सब नौटंकी तुम पर ही भारी पड़ेगी। वहीं एक यूजर ने कहा औरत ने जरा सा नाटक किया नहीं की आ गए सब मनाने। एक यूजर ने कहा आजकल लोग रिश्तों की मर्यादा भूल चुके हैं इसलिए सड़क पर तमाशे हो रहे हैं।
अलग-अलग प्लेटफार्म पर इस वीडियो को शेयर किया गया है जहां इसे 121000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
