---Advertisement---

MP Viral Video: बीवी का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बना तमाशा! 12 साल का रिश्ता हुआ तार-तार, सड़क पर ही पति-पत्नी की हुई खूनी जंग

MP Viral Video: सड़क पर हुए हाई वोल्टेज ड्रामे को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं जहां 12 साल की शादी का जो अंजाम निकला उसने हर किसी को हैरान कर दिया है। जानिए क्या है मामला।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 31, 2026 5:10 अपराह्न

MP Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

MP Viral Video: कहते हैं शादी सात जन्मों का बंधन होता है और यह काफी खास रिश्ता होता है जहां पति और पत्नी एक दूसरे के लिए कुछ भी करने को तैयार होते हैं। 12 साल की शादी का जिस तरह से खूनी अंजाम निकला उसने हर किसी को नि:शब्द कर दिया है। सोशल मीडिया पर एमपी वायरल वीडियो कथित तौर पर इंदौर का बताया जा रहा है जहां कहा जा रहा है कि 12 साल तक पति-पत्नी शादी के बंधन में रहे। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। इस वायरल वीडियो पर यूजर्स प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं हैं।

देखें कैसे 12 साल की शादी का निकला खतरनाक अंजाम

एमपी वायरल वीडियो की बात करें तो इसे शेयर करते हुए बताया गया कि 12 साल की शादी जाहिर तौर पर किसी हाई वोल्टेज ड्रामा से कम नहीं रहा। जहां पति और पत्नी एक दूसरे की पिटाई करते हुए नजर आते हैं। उन्हें इस बात की जरा भी परवाह नहीं है कि उनका रिश्ता सोशल मीडिया पर लोगों के बीच एक मजाक बनकर रह गया है। जहां देखा जा सकता है कि पति और पत्नी दोनों ही एक दूसरे पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्हें अपने रिश्ते की जरा भी परवाह नहीं है। वही कहा जा रहा है की बीवी किसी और के साथ दिखी तो पति ने पहले उस पर बेल्ट से वार किया।

MP Viral Video को लेकर लोगों ने इस तरह मारा ताना

@swatntra_anuj एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को लेकर कहा गया ऐसा ही फर्जी प्यार है आजकल का। आजकल किसी महिला पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। एक यूजर ने लिखा सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा करना जरूरी है क्या तो एक यूजर ने कहा भीड़ देखकर लगता है सब फुर्सत में हैं। एक यूजर ने कहा चुपचाप डिवोर्स दे दो यह सब नौटंकी तुम पर ही भारी पड़ेगी। वहीं एक यूजर ने कहा औरत ने जरा सा नाटक किया नहीं की आ गए सब मनाने। एक यूजर ने कहा आजकल लोग रिश्तों की मर्यादा भूल चुके हैं इसलिए सड़क पर तमाशे हो रहे हैं।

अलग-अलग प्लेटफार्म पर इस वीडियो को शेयर किया गया है जहां इसे 121000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Firozabad Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Health Tips

नवम्बर 6, 2026

Rain Alert 6 November 2026

नवम्बर 5, 2026