---Advertisement---

Viral Video: बारिश के मौसम में सांप पर चढ़ा खुमार, देखें कैसे किए खौफनाक स्टंट?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक सांप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें सांप अजीब तरह से उछल रहा है। जिसे देख कुछ लोग स्टंट करार दे रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 31, 2026 4:05 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  बारिश के मौसम में सांप का बाहर निकलना बेहद सामान्य है। लेकिन ये जानलेवा भी साबित हो सकता है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें सांप काफी ऊंची-ऊंची छलांग लगा रहा है। जिसे देख कुछ लोग स्टंट कह रहे हैं। सांप के रेस्क्यू का ये बेहद खतरनाक वीडियो है।  इसे देखकर लोगों की सांस अटक गई है।

कैमरे में कैद हुआ खतरनाक स्टंट

सांप के स्टंट के वायरल वीडियो को प्रीतम कुमार बौद्ध नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘बहुत खतरनाक स्टैंड मार रहा,कौन सा साफ हो सकता?’इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक सांप को अजीब तरह से हवा में ऊंची छलांग लगाते हुए देखा जा सकता है।

देखें वीडियो

वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है, जहां कुछ लोग इसे सांप का कोई अनोखा ‘स्टंट’ बता रहे हैं, को कई जान बचाने का स्किल कह रहा है। अमूमन सांप जमीन पर रेंगते हैं या गुस्से में अपना फन उठाते हैं। लेकिन इस वीडियो में, जैसे ही रेस्क्यू करने वाला व्यक्ति सांप के करीब जाता है, सांप अचानक हवा में काफी ऊंची छलांग लगा देता है। यह नजारा इतना अप्रत्याशित था कि वहां मौजूद लोग और खुद रेस्क्यू करने वाला शख्स भी कुछ पलों के लिए दंग रह गया। जरा सी लापरवाही आदमी की जान ले सकती थी। लेकिन गनीमत ये रही कि, उसे कुछ नहीं हुआ।

Viral Video देख यूजर्स हुए दंग

ये घटना कब और कहां की है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इस वीडियो को 31 जुलाई 2026 को अपलोड किया गया था। इस पर 1.10 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि यह सांप स्टंटमैन है, तो कुछ ने कहा कि यह किसी एक्शन फिल्म की शूटिंग जैसा लग रहा है। बिना जानकारी के कई लोग इसे सांप की कोई नई कलाबाजी या रील बनाने के लिए किया गया कोई करतब मानने लगे।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Firozabad Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Health Tips

नवम्बर 6, 2026

Viral Video

नवम्बर 5, 2026