---Advertisement---

हाथ और पैर से फ्रैक्चर लड़के ने दोस्त की शादी में किया जबरदस्त डांस, Viral Video देख आप भी कहेंगे भाई ने तोड़ दिया माइकल जैक्सन का रिकॉर्ड

Viral Video:दोस्त की शादी में नाचने का एक अलग ही मजा होता है। हम कितने भी व्यस्त क्यों न हो लेकिन अपना काम छोड़कर शादी में जरूर जाते हैं। हालंकि कई बार ऐसे मौके भी आते है जब हम दोस्त की शादी में नहीं पहुंच पाते, ऐसे में जमकर नोकझोक भी देखने को मिलती है। ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: फ़रवरी 7, 2023 1:53 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:दोस्त की शादी में नाचने का एक अलग ही मजा होता है। हम कितने भी व्यस्त क्यों न हो लेकिन अपना काम छोड़कर शादी में जरूर जाते हैं। हालंकि कई बार ऐसे मौके भी आते है जब हम दोस्त की शादी में नहीं पहुंच पाते, ऐसे में जमकर नोकझोक भी देखने को मिलती है। वहीं आपने एक कहावत तो बखूबी सुनी होगी की हर एक फ्रेंड जरुरी होता है। ऐसे में एक शख्स ने अपने दोस्त की शादी में कुछ ऐसा कारनामा कर दिया है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को जिसने भी देखा है इस शख्स की जमकर तारीफ की।

एक पैर और एक हाथ से फ्रैक्चर के बाद डांस

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहा है। ऐसे में एक शख्स का वीडियो बड़े तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स एक पैर और एक हाथ से फ्रैक्चर होने के बाद भी अपने दोस्त की शादी में पहुंचा हैं और जबरदस्त तरीके से डांस भी कर रहा है। दोस्त की शादी में वह इतना उछल – उछल का नाचता है कि लोगों को अपनी आँखों पर ही यकीन नहीं होता की इस शख्स का पैर और हाथ फैक्चर है।

Also Read: Weather News: शीतलहर से थर-थर कांप रहा उत्तर भारत, जानिए कब मिलेगी ठंड से राहत

वीडियो देखने के बाद कुछ इस तरह आई प्रतिक्रिया

वायरल वीडियो में लड़का जिस गाने पर डांस कर रहा है, वह भोजपुरी का गाना है। कई बार तो लड़का डांस करते हुए गिरने लगता है लेकिन बगल में खड़े लोग उसे संभाल लेते है। वहीं इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर rashidjamalofficialbihar नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा है “भाई का कॉन्फिडेंस तो देखो।” वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग भर – भर के कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने मजेदार तरीके से कमेंट करते हुए लिखा है “केएल राहुल की शादी में ऋषभ पंत।” इस वीडियो को भी 2 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है।

Also Read: Viral Video: कभी देखा है ऐसा खटिया तोड़ डांस, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोट-पोट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026