---Advertisement---

Kartik Aaryan के Mr. Beast को डांस सिखाने से लेकर लड़की के दिनदहाड़े अपहरण का वीडियो, ये 5 Viral Video आज खूब देखे जा रहे

Viral Video: Kartik Aaryan और Mr. Beast के डांस वीडियो से लेकर लड़की के दिनदहाड़े अपहरण और हथिनी के मरे हुए बच्चे तक आज ये 5 वायरल वीडियो काफी सुर्खियों में हैं। आप भी देखें।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: नवम्बर 23, 2024 5:41 अपराह्न | Updated: नवम्बर 23, 2024 6:46 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक (Viral Video) चर्चा में रहते हैं। इन्हें देखने के बाद यूजर्स की तरफ से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आती हैं। आज भी कई वायरल वीडियो सुर्खियों में हैं। इन वीडियो को खूब देखा जा रहा है। हम आपके लिए सबसे ज्यादा वायरल हो रहे 5 वीडियो को लेकर आए हैं। इन्होंने यूजर्स का ध्यान सबसे ज्यादा खींचा है और मीडियो से लेकर सोशल मीडिया पर इन्हें खूब कवरेज भी मिली है।

kartik Aaryan और Mr. Beast का डांस वीडियो खूब हो रहा वायरल

बॉलीवुड सुपर स्टार कार्तिक आर्यन ने दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूबर Mr. Beast के साथ अपनी ही फिल्म भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) का हुक स्टेप किया और उन्हें सिखाया भी है। ये दोनों टाइटल ट्रैक पर थिरकते हुए नजर आए हैं। इस वीडियो को T-Series ने एक्स अकाउंट पर 21 नवंबर को अपलोड किया था। इस वीडियो पर 2 लाख 24 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो में kartik Aaryan और Mr. Beast काफी मस्ती कर रहे हैं। इसके साथ ही हुक स्टेप भी कर रहे हैं।

स्कूली बच्चों ने धोई कार कैमरे में कैद हुआ Viral Video

इंटरनेट पर स्कूली बच्चों से कार धुलवाने का वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की बताई जा रही है। इस Viral Video में सरकारी स्कूली बच्चे ड्रेस पहनकर कार को पानी से धो रहे हैं। हिन्दुस्तान में छपि खबर के अनुसार शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। सोशल मीडिया पर चल रही खबरों की मानें तो ये घटना पुवारकां के गांव पाल्ली के सरकारी स्कूल की बताई जा रही है। इस घटना के वीडियो को Sarthak Dwivedi सार्थक द्विवेदी नाम के यूजर ने एक्स पर शेयर किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, “Saharanpur: प्राइमरी स्कूल में अध्यापक ने नन्हे बच्चो से धुलवाई कार. सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही वीडियो. बीएसए ने सबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच सौंपी.”

सिल्वर पेंट लगाए भीख मांगते बच्चे का Viral Video

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें एक छोटा सा बच्चा है, जिसके पूरे शरीर पर सिल्वर पेंट लगा हुआ है, वो वायरल हो रहा है। खबरों की मानें तो ये बच्चा भीख मांग रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि, मासूम को नींद भी आ रही है लेकिन, मजबूरी में उसे बैठना पड़ रहा है। ये वीडियो इंसानियात को शर्मासार कर देने वाला है। नव भारत टाइम्स में छपी खबर के अनुसार ये वीडियो कर्नूल सिटी के ड्रेस सर्कल शॉपिंग मॉल का है। इसे एक्स पर Santhosh Kumar नाम के यूजर ने शेयर किया है इसके साथ ही लिखा है कि, “सुप्रभात सर लिखकर खुशी हो रही है। यहाँ एक बच्चा है जिसका मैंने ज़िक्र किया है जिसे कुरनूल शहर में सड़कों पर बेरहमी से पीटा गया और उसे खाना भी नहीं दिया गया। कृपया अपनी टीम का इंतज़ाम करें और उसे मना कर दें। कुरनूल शहर के ड्रेस सर्कल शॉपिंग मॉल में।” यूजर ने इस पोस्ट को आंध्र प्रदेश के मंगलगिरी से विधायक और एचआरडी मिनिस्टर लोकेश नारा को भी टैग किया है। ये वीडियो 20 नवंबर का है।

मरे हुए बच्चे को घसीटती हथिनी का Viral Video

सोशल मीडिया पर एक हथिनी का (Viral Video) भी वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने मरे हुए बच्चे को सूंड से घसीट रही है। ये एक भावुक कर देने वाला वीडियो है। इस वीडियो को
Parveen Kaswan, IFS नाम के एक्स अकाउंट पर 21 नवंबर को अपलोड किया गया था। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “हथिनी माँ अपने बच्चे की मौत को समझ नहीं पाती। वह कुछ समय तक – कभी-कभी कई दिनों तक – शव को घसीटती रहती है। वे बिल्कुल हमारे जैसे हैं – वे बहुत मानवीय हैं। ये घटना कब और कहां की है , इसकी जानकारी स्प्ष्ट नहीं है।”

दिनदहाड़े लड़की का अपहरण , देखें Viral Video

इंटरनेट पर एक राजस्थान का (Rajasthan Viral Video) भी काफी चर्चा में है। इसमें कुछ लोग दिन दहाड़े लड़की का अपहरण कर रहे हैं। कुछ लोग लड़की को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन वह उसे लेकर फरार हो जाते हैं। लेटेस्ट ली पर छपी खबर के अनुसार ये घटना राजस्थान के पचपदरा की है। खबर में बताया गया है कि, जिस लड़की को अगवा लोग कर रहे हैं वो लड़की के परिजन ही हैं। दरअसल, लड़की लव मैरिज करके घर वापस आ रही थी, तभी उसके परिजन उसे उठाकर ले गए। फिलहाल घटना की जांच चल रही है। इस वीडियो को Siraj Noorani नाम के यूजर ने एक्स पर पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, “राजस्थान के पचपदरा में प्रेम विवाह कर लौटी युवती को उसके परिजनों ने थ्री व्हीलर में अगवा कर लिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें दावा किया गया कि स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने युवती का अपहरण किया है।”

ये सभी पांचों वायरल वीडियो आज काफी चर्चा में हैं। इन्हें यूजर्स के द्वारा काफी देखा जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026