---Advertisement---

सांप को बछड़े की तरह चाटती दिखी गौ माता, Viral Video में कोबरा और गाय के प्यार को देख भावुक हुए लोग

Viral Video: सोशल मीडिया के जमाने में कई ऐसी वीडियोस वायरल हो जाते हैं जिन्हें देखने के बाद विश्वास भी नहीं होता। इसी बीच दुनिया में बहुत से जीव ऐसे हैं जो प्रेम की भाषा सिखाते हैं। कुछ जीव एक दूसरे से दुश्मनी रखते हैं। वही कुछ प्यार भी दिखाते हैं। इसी से जुड़ा एक ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 5, 2023 12:27 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया के जमाने में कई ऐसी वीडियोस वायरल हो जाते हैं जिन्हें देखने के बाद विश्वास भी नहीं होता। इसी बीच दुनिया में बहुत से जीव ऐसे हैं जो प्रेम की भाषा सिखाते हैं। कुछ जीव एक दूसरे से दुश्मनी रखते हैं। वही कुछ प्यार भी दिखाते हैं। इसी से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जहां दो जीवो के बीच गजब का प्रेम देखा गया है।

आईएफएस अफसर ने शेयर किया वीडियो

आईएफएस अफसर सुशांता नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है और इसके साथ एक खास कैप्शन भी लिखा है “इसको समझाना मुश्किल है। एक सच्चे प्यार के माध्यम से विश्वास प्राप्त किया जा सकता है।” इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गाय जिस तरह अपने बछड़े को चाटती है उसी तरह से कोबरा सांप को भी चाटती है। खुले मैदान के बीच गाय खड़ी है और उसी के सामने फन उठाकर सांप बैठा हुआ है। तभी गाय उस आपको अपने बछड़े की तरह चाटने लगती है, जो देखने में भी काफी हैरानी वाला बात है।

सोशल मीडिया यूजर्स भी कर रहे कमेंट

वीडियो में देख रहा जा सकता है कि कोबरा सबसे जहरीले सांपों में गिना जाता है। अगर वह किसी जानवर को डस ले तो उसका बचना भी मुश्किल है। लेकिन जब गाय उसको चाटती है तो बड़ी शांति से बैठ जाता है। इस वीडियो में दोनों के बीच का प्यार देखकर एक शिक्षा भी मिलती है, कि विश्वास के जरिए प्यार को जीता जा सकता है। सोशल मीडिया पर यह एक गजब का दृश्य है और इससे पहले ऐसा नजारा किसी ने नहीं देखा होगा। सोशल मीडिया यूजर्स भी इस वीडियो पर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं उनकी अपनी भाषा का प्रेम है, जो मनुष्य के समझ से बाहर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026