---Advertisement---

Ghaziabad Viral Video: बेरहम! खेल रहे बच्चे को कुचलकर रफुचक्कर हुई अमीरजादी, दर्द से बिलबिलाता बच्चा कैमरे में कैद

Ghaziabad Viral Video: सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह बच्चे को कार से कुचल देती है। इसके बाद वह भाग जाती है। इस दौरान बच्चा दर्द से चिल्लाता रह जाता है। ये गाजियाबाद वायरल वीडियो विचलित कर सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 26, 2025 1:02 अपराह्न

Ghaziabad Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad Viral Video: सीसीटीवी कैमरे में कभी-कभी ऐसे दर्दनाक हादसे कैद हो जाते हैं। जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही गाजियाबाद वायरल वीडियो सामने आया है। यहां पर एक महिला पहले तो बच्चे को गाड़ी से कुचलती है, इसके बाद वह वहां से भाग जाती है। इस दौरान बच्चा दर्द से तड़पता रह जाता है। महिला के द्वारा की गई ये हरकत लोगों को काफी हैरान कर रही है। ये घटना एक सोसाइटी में घटी है। फिलहाल बच्चे की हालत ठीक बताई जा रही है।

बच्चे को कार से दबाकर भागी महिला

ये मन को विचलित कर देने वाली वीडियो UttarPradesh.ORG News नाम के एक्स हैंडल से अपलोड की गयी है।

Watch Post

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “गाजियाबाद में एक लग्जरी कार बच्चे को रौंदते हुए नजर आ रही है। गनीमत रही कि, बच्चा बाल-बाल बच गया। वायरल वीडियो राजनगर एक्सटेंशन की एक निजी सोसायटी का बताया जा रहा है, जहां आरोप है कि कार को एक महिला चला रही थी। घटना थाना नंदग्राम क्षेत्र की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।” इस Ghaziabad Viral Video में देखा जा सकता है कि,कुछ बच्चे सोसाइटी में खेल रहे होते हैं, तभी पीछे से एक गाड़ी आती है और बच्चे को दबा देती है। इस दौरान वह दर्द से करहा उठता है। इसके बाद महिला कार से उतरती है और बच्चे को देखकर वहां से भाग जाती है। महिला ने मासूम की मदद नहीं की है।

Ghaziabad Viral Video देख यूजर ने की कार्रवाई की मांग

इस खौफनाक घटना को एक्स पर 26 फरवरी को अपलोड किया गया है। इस पर 1200 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं , वीडियो में दिख रही डेट से पता चलता है कि, ये हादसा दो दिन पहले ही हुआ है। एक यूजर लिखता है कि, ‘उचित कार्रवाही होनी चाहिए’। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Rain Alert 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 22, 2026