---Advertisement---

Greater Noida Viral Video: ‘इस हैवान को फांसी की सजा…’ ऑटो के पीछे घसीटकर मासूम कुत्ते के साथ की गई क्रूरता, देख कांप जाएगा कलेजा

Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जहां आप देख सकते हैं कि एक कुत्ते को ऑटो से बांधकर घसीटा जा रहा है। वहीं पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते हैं इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स क्या बोल रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 12, 2025 7:10 अपराह्न

Greater Noida Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Greater Noida Viral Video: कुत्ते को रस्सी में बांधकर एक ऑटो से इस तरह घसीटा गया कि यह वीडियो जिसने भी देखा उसका कलेजा कांप उठा। ग्रेटर नोएडा वायरल वीडियो आपके दिमाग को खिला देने के लिए काफी है इसे देखने के बाद पुलिस ने इस शख्स पर क्या कार्रवाई की है। इस सबको जानने के लिए आइए देखते हैं Greater Noida Viral Video और इस पर पुलिस द्वारा क्या कार्रवाई की गई है। वहीं यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद ड्राइवर को फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं तो लोग तालिबानी सजा देने की बात करते दिखे।

Greater Noida Viral Video में हैवानियत का नजारा देख नहीं होगा यकीन

@SachinGuptaUP x से शेयर ग्रेटर नोएडा वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि किस तरह से कुत्ते को ऑटो के पीछे घसीटा जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि ऐसा लग रहा है जैसे कुत्ते को जान बुझ कर बांधा गया हो। इस तरह वीडियो जब वायरल हुआ तो लोगों का इस पर गुस्सा फूट पड़ा है और लोग कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। रूह कंपा देने वाले इस Greater Noida Viral Video को देखकर हर किसी की बोलती बंद हो जाएगी जहां मानवता को शर्मसार किया जा रहा है। हैवानियत की जिस तरह की हदें पार की गई है वह अविश्वशनीय है।

लोगों का ग्रेटर नोएडा वायरल वीडियो को लेकर पारा गर्म

Dog Viral Video देखने के बाद एक यूजर ने कहा इस ड्राइवर को ऐसे ही घसीटना चाहिए तो एक ने लिखा पागल है इसको भी ऐसे ही घसीट दो फिर देखो। एक ने लिखा इसकी औलाद इसके साथ ऐसे ही करेगी। वही एक यूजर ने कहा यह कितना भयावह है बेजुबान जानवरों के साथ ऐसा तो नहीं किया जाता तो एक यूजर ने लिखा इसे फांसी की सजा दो।

डॉग वायरल वीडियो को लेकर जाने पुलिस का एक्शन

कहा जा रहा है कि Greater Noida Viral Video के बाद पुलिस ने इस पर एक्शन लेते हुए ड्राइवर नितिन हूण को गिरफ्तार कर लिया है। पशु क्रूरता अधिनियम सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जब गिरफ्तारी की तो ड्राइवर ने कुछ ऐसा कहा जो निश्चित तौर पर आपको हैरान कर देगा। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि ड्राइवर का कहना है कि वह अपने कुत्ते को पीछे वाली सीट पर ले जा रहा था तभी वह पीछे से कूद गया और उसे बात की उन्हें खबर नहीं हुई और वह घसीटते चला गया। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026