---Advertisement---

Hapur Viral Video: काबिले तारीफ ! रैन बसेरे में गरीब बच्चे का DM साहब ने धूमधाम से मनवाया बर्थ डे, वीडियो छू रहा यूजर्स का दिल

Hapur Viral Video: सोशल मीडिया पर हापुड़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें डीएम के द्वारा गरीब बच्चे का जन्मदिन मनवाया जा रहा है। ये वीडियो यूजर्स के दिल को छू रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 13, 2025 12:43 अपराह्न

Hapur Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Hapur Viral Video: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक दिल को छू लेने वाला वीडियो सामने आया है। यहां रैन बसेरे में रह रहे बच्चे का जन्मदिन पुलिसअधिकारी ने स्टाफ के साथ धूमधाम से मनाया है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसे देख यूजर्स असली इंसानियत बता रहे हैं। वो पुलिस अधिकारी के द्वारा किए गए इस काम की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

रैन बसेरे में डीएम ने मनाया गरीब बच्चे का जन्मदिन

हापुड़ का ये वायरल वीडियो एक्स पर Sachin Gupta नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है, “यूपी – हापुड़ DM अभिषेक पांडेय कल रात रैन बसेरों का निरीक्षण कर रहे थे। रैन बसेरों के बाहर एक बच्चे के हाथ में केक दिखा। पता चला कि उसका बर्थडे है। DM ने फोन करके सारे अफसर बुलाए और भव्य तरीके से उस बच्चे का बर्थडे मनवाया। “

वीडियो में देखा जा सकता है कि, टेबल पर बच्चा केक काट रहा है और डीएम सहित अन्य पुलिस कर्मी वहां पर मौजूद हैं और केक खा रहे हैं। ये वीडियो मानवता को दिखाता है। गरीब बच्चे के जन्मदिन को डीएम साहब ने खास बना दिया।

Hapur Viral Video छू रहा यूजर्स का दिल

डीएम के द्वारा गरीब बच्चे के जन्मदिन को मनाने के लिए उठाया गया ये कदम लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को एक्स पर 13 दिसंबर को अपलोड किया गया है। इस पर कई सौ व्यूज आ चुके हैं। वीडियो देख एक यूजर लिखता है, ‘यही मानवता बताती है कि इंसान अंदर से कितना बड़ा है।’ दूसरा लिखता है, ‘जहाँ संवेदनशीलता हो, वही असली प्रशासन होता है।
हापुड़ DM अभिषेक पांडेय ने दिखा दिया,पद बड़ा नहीं, दिल बड़ा होना चाहिए ।’ तीसरा लिखता है, ‘बच्चे के जीवन का ये यादगार बर्थडे हो सकता है। ऐसे अधिकारी समाज को एक नई दिशा देते हैं, इस मिलनसार व्यकित्व के लिए DM अभिषेक पांडेय को सलाम।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 3, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Neha Bora

नवम्बर 3, 2026

Health Tips

नवम्बर 3, 2026

Shanaya Kapoor

नवम्बर 3, 2026