---Advertisement---

Hardik Pandya Viral Video: गजब बेइज्जती! IPL मैच में अचानक कुत्ते को दौड़ता देख जनता क्यों चिल्लाने लगी ‘हार्दिक-हार्दिक ?

Hardik Pandya Viral Video: इंडियन प्रीमियर लीग यानि की IPL 2024 का आगाज हो चुका है. इसी कड़ी में होली के मौके पर रविवार को भी गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला गया. ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ.जिसमें शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टीम ने 6 रन ...

Read more

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मार्च 25, 2024 2:24 अपराह्न

Hardik Pandya Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Hardik Pandya Viral Video: इंडियन प्रीमियर लीग यानि की IPL 2024 का आगाज हो चुका है. इसी कड़ी में होली के मौके पर रविवार को भी गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला गया. ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ.जिसमें शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टीम ने 6 रन से हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस को हराया. जिसको लेकर सोशल मीडिया फैंस की तरफ से अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है. लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हो गया जो कि, तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा.

Hardik Pandya Viral Video: IPL मैच के दौरान पहुंचा कुत्ता

मैच के दौरान अचानक से कहीं से कुत्ता आ गया और मैदान में यहां से वहां दौड़ने लगा. जिसे रोकने के लिए खिलाड़ियों सहित मैदान में लगी टीम ने काफी कोशिश की लेकिन कुत्ता रुका नहीं, लेकिन जैसे ही कुत्ता दौड़ रहा था, वैसे ही वहां बैठे दर्शकों ने हार्दिक-हार्दिक करके चिल्लाना शुरू कर दिया. जिसके बाद इसका वीडियो वायरल हो गया. इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, ग्राउंड में बड़ी ही तेजी से कुत्ता दौड़ रहा है. वहीं पर बैठे दर्शक तेजी से हार्दिक-हार्दिक चिल्ला रहे हैं.

Viral Video से नहीं हटेगी नजर

वीडियो को देखने के बाद यूजर की तरफ से अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है. इस वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स पेज से शेयर किया गया है. जिसके कैप्शन में लिखा है, ये कुत्ता मैदान पर आ गया और अहमदाबाद की भीड़ हार्दिक हार्दिक के नारे लगाने लगी.वीडियो में भी हार्दिक पांड्या लिखा हुआ है. वीडियो पर अब तक एक लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026