---Advertisement---

Hardoi Viral Video: ‘तुझे मैं प्यार करूं…’ तख्त पर नवाबी अंदाज में बैठकर मैनेजर साहब लेते दिखे लड़की के डांस के चटकारे, अय्याशी देख पुलिस ने लिया एक्शन

Hardoi Viral Video: तुझे मैं प्यार करूं गाने पर लड़की नचवा रहे मैनेजर साहब को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे जहां पुलिस ने इस वीडियो पर संज्ञान लिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर और कैसे लोग मजे लेते दिखे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 15, 2026 3:35 अपराह्न

Hardoi Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Hardoi Viral Video: बैंक मैनेजर जिस पर न जाने कितने लोगों के करोड़ों रुपए की जिम्मेदारी होती है और अगर वहीं अय्याशी करने लगे तो हंगामा होना तो तय हौ। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कथित तौर पर हरदोई का बताया जा रहा है वहां ट्रांसफर से पहले मैनेजर साहब पर ऐसा कुमार चढ़ा कि वह तुझे मैं प्यार करूं गाने पर लड़की के डांस पर मजे लेते हुए दिखाई देते हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच जाती है और जब यूजर्स इस पर मजे लेने लगते हैं तब पुलिस ने प्रतिक्रिया देते हुए संज्ञान लेने की बात कही है।

लड़की की डांस को देख खो गए मैनेजर साहब

Drx Santosh Yadav एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो के साथ कैप्शन में कहा गया, “हरदोई के केनरा बैंक के बिलग्राम शाखा के एक बैंक मैनेजर का वीडियो सोशल मीडिया पर जोर से वायरल हो रहा है। तबादले से पहले साहब तख्त पर नवाबी अंदाज में बैठे हैं और गाने बजावा रहे हैं तुझे मैं प्यार करूं।” हरदोई वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि मैनेजर साहब अपने आगे एक लड़की को नचवा रहे हैं और लड़की भी अपनी अदाएं दिखा कर मुस्कुराती हुई जुल्फे लहरा रही है। मैनेजर साहब को मदहोश बना रही है। उनके चेहरे की खुशी देखने लायक है लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनकी यह अय्याशी उन पर भारी पड़ने वाली है।

Hardoi Viral Video पर पुलिस ने इस तरह किया रिएक्ट

हरदोई वायरल वीडियो को 38000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं और इस पर हरदोई पुलिस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि “संदर्भित प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक टड़ियावां को जांच कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशन किया गया है।” इस पर एक यूजर ने कहा मैनेजर साहब तो वाकई बहुत मेहनत कर रहे हैं तो एक ने लिखा क्या बात है। एक ने लिखा अच्छा तो इन्वेस्टमेंट यहां हो रहा है। एक यूजर ने कहा मैनेजर जी मजे ले रहे हैं तो एक ने कहा ब्लास्ट पैसा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जुलाई 14, 2026

Diabetes

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026