---Advertisement---

Viral Video:वकीलों की भीड़ में बूढ़े ससुर को बहू ने पीटा, रिश्तों का सबसे शर्मनाक चेहरा कर देगा निशब्द

Viral Video: सोशल मीडिया पर ससुर को पीटती एक बहू का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो इस घटना को वकीलों के सामने अंजाम दे रही है। इस वीडियो को देख इंटरनेट यूजर्स को गुस्सा आ रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 15, 2026 3:07 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंसान की क्रूरता ने शायद ही किसी रिश्ते को छोड़ा होगा। सोशल मीडिया पर सरेआम बूढ़े ससुर को पीटती एक बहू का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हैरानी की बात ये है कि, वहां पर खड़े वकील सिर्फ देख रहे हैं।वकीलों और आम जनता के बीच कोर्ट परिसर में एक बहू द्वारा अपने बुजुर्ग ससुर पर हमला किए जाने की शर्मनाक घटना ने  लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। वकीलों के सामने रिश्तों को तार-तार करती ये घटना को देख लोग बोल रहे हैं कि,  विवाद चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, अपनों और बुजुर्गों के प्रति सम्मान की सीमा कभी नहीं लांघनी चाहिए। लेकिन आज कल ये आए दिन देखने को मिल रहा है।

बहू ने ससुर को बेरहमी से वकीलों के सामने पीटा

ससुर को पीटती इस बहू के वायरल वीडियो को  ShoneeKapoor नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ की कैप्शन में सवाल उठाते हुए लिखा गया है कि, ‘ “बहू” शब्द के नाम पर क्या अब बुज़ुर्ग ससुर को सबके सामने थप्पड़ मारना भी सामान्य माना जाएगा? वीडियो में वकीलों और लोगों के सामने एक बुज़ुर्ग आदमी की सार्वजनिक बेइज़्ज़ती होती रही… और सबसे खतरनाक बात ये है कि कई लोग इसे भी “घर का मामला” कहकर टाल देंगे।

देखें वीडियो

आज देश में countless बूढ़े पिता और ससुर चुपचाप मानसिक, आर्थिक और शारीरिक अपमान झेल रहे हैं, क्योंकि समाज ने मान लिया है कि आदमी सिर्फ अत्याचारी हो सकता है, पीड़ित नहीं।अगर यही हरकत किसी दामाद या ससुर ने महिला के साथ की होती, तो मीडिया से लेकर कानून तक सब तुरंत जाग जाते। लेकिन जब थप्पड़ एक औरत मारती है, तब अक्सर समाज पहले justification ढूंढता है… justice नहीं।’ वीडियो काफी छोटा है। इसीलिए ये स्पष्ट नहीं है कि,  ससुर और बहू के बीच विवाद किस बात को लेकर चल रहा है?  लेकिन जिस तरह से महिला बूढ़े आदमी को पीट रही है वो काफी शर्मनाक है।

Viral Video देख यूजर्स हुए दंग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है. लेकिन इसे एक्स पर  14 मई को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 64000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिकता है, ‘नारी शक्ति वंदन के साइड इफेक्ट दिखने लगे हैं’। दूसरा लिखता है,’ ये देखने  में ही बदमाश लग रही है ससुर बेचारा शरीफ है’। तीसरा लिखता है,’ नामर्द वकील।’ इस घटना को देख लोगों को बहुत गुस्सा  आ रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जुलाई 14, 2026

Diabetes

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026