---Advertisement---

Indore Viral Video: पत्नी को छोड़ गर्लफ्रेंड संग बाजार में आशिकी लड़ा रहे पति को बीवी ने पकड़ा रंगे हाथों, फिर जो हुआ देख लोग बोले ‘नेटफ्लिक्स से बेहतर ड्रामा’

Indore Viral Video: करवा चौथ के मौके पर अपनी पत्नी को छोड़कर गर्लफ्रेंड के साथ बाजार निकला शख्स तो हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो में देखें कैसे पत्नी ने निकाली आशिकी की बुखार, देखने के बाद लोग नेटफ्लिक्स ड्रामे से तुलना कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 13, 2025 4:27 अपराह्न

Indore Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Indore Viral Video: पति-पत्नी और वो की बात जब भी आती है तो लोगों के कान खड़े हो जाते हैं। निश्चित तौर पर इन हाई वोल्टेज ड्रामे को यूजर्स खूब पसंद करते हैं। आजकल के समय में अनगिनत मामले भी सामने आ रहे हैं लेकिन इस सब के बीच इंदौर वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जो करवा चौथ के मौके पर वायरल हुआ। यहां पत्नी को छोड़कर गर्लफ्रेंड के साथ आशिकी फरमाने के लिए पति बाजार तो पहुंचता है लेकिन उसके बाद पत्नी जो करती है वह देखकर इंटरनेट यूजर्स इसे नेटफ्लिक्स से बेहतर ड्रामा बताने लगे। आइए देखते हैं इंदौर वायरल वीडियो

Indore Viral Video में बाजार घूम रहे पति और गर्लफ्रेंड पर बीवी का गुस्सा

इंदौर वायरल वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि नंदा नगर में करवा चौथ से पहले अर्बन एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के कर्मचारी संदीप शमी की पत्नी ने गर्लफ्रेंड के साथ शॉपिंग करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। इंदौर वायरल वीडियो के साथ यह भी बताया गया कि सड़क पर लोगों की मौजूदगी में आधे घंटे तक खूब हंगामा हुआ। पत्नी ने गाली गलौज भी की। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से पत्नी अपने पति और उसकी गर्लफ्रेंड दोनों पर भड़की हुई नजर आती है। वह कहती है कि घर में बीवी और बच्चे को छोड़कर यह क्या कर रहे हो।

वायरल वीडियो को देख लोगों ने की नेटफ्लिक्स से तुलना

अपनी बीवी को छोड़कर करवा चौथ की शॉपिंग गर्लफ्रेंड के साथ करना इस शख्स को निश्चित तौर पर भारी पड़ गया। यही वजह है कि अब इस वीडियो को लेकर लोग खूब चटकारे ले रहे हैं। जहां एक यूजर ने कहा एक को खुशी ही नहीं दे पाए दूसरी तैयार कर लेते हैं। एक कहा आजकल महिला ही महिला का के घर तोड़ती है एक यूजर ने लिखा यह ड्रामा नेटफ्लिक्स से बेहतर है। वहीं एक यूजर ने लिखा आंटी मैं आपके साथ हूं मारो अंकल को। घर के क्लेश x चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को 13000 व्यूज मिले हैं जिस पर लोग अपनी प्रतिक्रिया देते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mumbai Viral Video

मार्च 1, 2026

Elvish Yadav

मार्च 1, 2026

Cancer

मार्च 1, 2026

Liver Health

मार्च 1, 2026

HPV Vaccine

मार्च 1, 2026

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026