---Advertisement---

Jabalpur Viral Video:एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बना बिजनेसमैन के गले की हड्डी, जानें फिर कैसे लालची गर्लफ्रेंड से पाया छुटकारा?

Jabalpur Viral Video: सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप का भांडाफोड़ करती पुलिस का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये ममाला मध्य प्रदेश के जबलपुर जिल के बिजनेसमैन और उसके :एक्स्ट्रा मैरिटल से जुड़ा हुआ है। इसका अंजाम काफी खतरनाक है।  

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 21, 2026 4:13 अपराह्न

Jabalpur Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Jabalpur Viral Video: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर  एक बिजनेसमैन को एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करना इतना भारी पड़ा कि,  उसकी जेब खाली हो गई।  दरअसल, आदमी एक हनी ट्रैप में फंस गया। जिसका अंजाम उसे काफी खौफनाक रुप में भुगतना पड़ा।  पीड़ित जबलपुर के एक रियल एस्टेट कारोबारी सार्थक सिंह बताए जा रहे हैं। उन्हें पूजा नाम की लड़की से प्यार हो गया था। लेकिन इसके बाद दो बच्चों के पिता को युवती ने इतना ज्यादा परेशान किया कि, उसे पुलिस के साथ मिलकर पीछा छुड़ना पड़ा। समय रहते पुलिस ने जाल बिछाकर पीड़ित को हनी ट्रैप से निकाला है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बना हनी ट्रैप 

हनी ट्रैप स जुड़ा ये वायरल वीडियो एक्स पर indiainlast24hr नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है, ‘जबलपुर: ब्लैकमेलिंग के एक मामले में पहली किश्त के तौर पर 2.5 लाख लेते हुए एक महिला को होटल से गिरफ़्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि एक व्यापारी ने धमकी मिलने और ज़्यादा पैसे की मांग किए जाने की शिकायत की थी।’

देखें वीडियो

खबरों की मानें तो पीड़ित व्यापारी की महिला से मुलाकात अक्टूबर 2025 में एक डांस प्रोग्राम के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। हिला कारोबारी पर खुद की पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करने का दबाव बना रही थी। साथ ही उसने व्यापारी को झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख की मांग की थी। इसके बाद 7 लाख पर बात बनी। पूजा जब पीड़ित आदमी से पैसे लेने होटल पहुंची तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान उसके पास से 2.5 लाख रुपए भी बरामद हुए हैं। सिविल ड्रेस में मौजूद पुलिस ने लड़की को थप्पड़ भी मारा है। खबरों की मानें तो दोनों की मुलाकात एक कार्यक्रम में हुई थी।

Jabalpur Viral Video का  पूरा मामला

पुलिस ने ब्लैकमेल कर रही युवती को पकड़ लिया है। इसके साथ ही बिजनेसमैन को बचा लिया है। खबरों की मानें तो पीड़ित सार्थक सिंह का कहना है , आरोपी लड़की पूजा उससे 8 लाख रुपए ले चुकी है। वो लंबे समय से उसे परेशान कर रही थी। वहीं, अब तो उसने बीवी और बच्चों को छोड़ने के लिए काफी दबाव बनाया हुआ था। युवती की हरकतों   से तंग आकर उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद लइस हनी ट्रैप से उसे निजात मिली।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 21, 2026

Jamui Viral Video

सितम्बर 21, 2026

Kareena Kapoor

सितम्बर 21, 2026

Viral Video

सितम्बर 20, 2026

Bihar Viral Video

सितम्बर 20, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 20, 2026