Jamui Viral Video: बिहार के जमुई जिले से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आयी है। यहां पर प्रेमी जोड़े के साथ कुछ दरिंदों ने शर्मनाक हरकत की है। कपल नाबालिग बताया जा रहा है। बीच सड़क पर लड़की के साथ बेहद आपत्तिजनक हरकत करते आरोपियों को जिसने भी देखा उसका कलेजा कांप उठा। रोड पर जिस तरह से लड़की को जानवरों की तरह नोंचा जा रहा था। उसे देख बिहार के शासन और प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं। घटना का वीडियो मन को विचलित करने वाला है। लड़की के साथ नीच हरकत करते दरिदों पर पुलिस ने एक्शन ले लिया है। इसके साथ ही आरोपियों के नाम का खुलासा भी किया है। ये घटना 19 सितंबर 2026 की बताई जा रही है।छेड़खानी का ये मामला जमुई-लखीसराय बॉर्डर पर स्थित कुंदर डैम का बताया जा रहा है।
बिहार के जमुई में कपल के साथ हुई बेहद शर्मनातक हरकत
जमुई में लड़की के साथ सरेआम छेड़छाड़ करते दरिंदों के वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Nawada District News नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘बिहार के जमुई में प्रेमी जोड़े के साथ दरिंदों ने की सभी हदें पार,भेड़ियों की तरह युवती को नोचते दिखा हैवान, वीडियो वायरल।फिलहाल अधिकारिक पुष्टि नही हो पाई है। ‘
देखें वीडियो
बिहार के जमुई में प्रेमी जोड़े के साथ दरिंदों ने की सभी हदें पार,भेड़ियों की तरह युवती को नोचते दिखा हैवान, वीडियो वायरल😭😭😭😭
फिलहाल अधिकारिक पुष्टि नही हो पाई है https://t.co/Bk4F9LMYqT
— Nawada District News (@NawadaDNews) September 21, 2026
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, गमछा लपेटा एक युवक लड़की को बीच सड़क पर खींचते हुए छेड़छाड़ कर रहा है। इस दौरान कपल चीख और चिल्ला रहा है। लेकिन कोई भी मदद नहीं कर रहा है। बीच सड़क पर लड़की के साथ अश्लीलता ने इंटरनेट पर यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है। आखिर इतना बेखौफ होकर कोई कैसे कर सकता है?
Jamui Viral Video में दिख रहे दरिंदों की पहचान और एक्शन
लड़की के साथ जानवरों की तरह बर्ताव करते युवकों पर पुलिस ने एक्शन ले लिया है। न्यूज एजेंसी ANI ने जमुई पुलिस के द्वारा एक्शन की जानकारी देते पुलिस अधिकारी का बयान पोस्ट करते हुए वीडियो जारी किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, ‘जमुई, बिहार | SP विश्वजीत दयाल कहते हैं, “आज सुबह एक वीडियो वायरल हुआ और हमें भी वह मिला। उस वीडियो के आधार पर हमने पीड़िता की पहचान की और उसका बयान दर्ज किया। पता चला कि यह घटना 19 तारीख को शाम करीब 7 बजे हुई थी, जिसमें गाँव के कुछ युवक छेड़छाड़ करते हुए दिख रहे हैं… वीडियो में छह या सात लोग दिखाई दे रहे हैं। हमने उनमें से कुछ की पहचान कर ली है…”
देखें वीडियो
#WATCH | Jamui, Bihar | SP Vishwajit Dayal says, “A video went viral this morning, and we received it as well. Based on that video, we identified the victim and recorded her statement. It was revealed that the incident took place around 7 PM on the 19th, showing some youths from the village engaging in molestation… Six or seven individuals are visible in the video. We have identified some of them…”
— ANI (@ANI) September 21, 2026
वहीं, इंडिया टीवी ने पुलिस के हवाला देते हुए आरोपियों का नाम मिथिलेश, प्रमोद और गोलू चौधरी बताया है। इन तीनों की उम्र 25 से 26 साल की बताई जा रही है। खबरों की मानें तो पीड़ित कपल नाबालिग है और 10वीं में पढ़ते हैं। घटना की शाम दोनों घूमने निकले थे। तभी कुछ लड़कों ने झुंड ने उन्हें निशआना बना लिया।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।







