Salman Khan: बिग बॉस 20 को होस्ट कर रहे एक्टर के फैंस को तगड़ा झटका लगा जब सोशल मीडिया पर एक प्रोमो वीडियो वायरल हुआ जहां सलमान खान स्टेज पर बीमार नजर आते हैं। वह अपनी छाती को पकड़कर दर्द से परेशान हुए नजर आते हैं। इस प्रोमो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग परेशान हो गए और फैंस इसे हार्ट अटैक बताने लगे। जब से आप प्रोमो वायरल हुआ तब से सलमान खान सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। बात इतनी बढ़ गई कि खुद एक्टर को इस पर सफाई देनी पड़ी। इसके साथ ही कैटरीना कैफ का सपोर्ट करने को लेकर भी एक्टर सुर्खियों में हैं।
सलमान खान ने फैंस को दी राहत की सांस
Qazi it’s done brooo 😭😭😭 !
Really feel bad for him yrrr 💔 !#QaziTouqeer #Biggboss20 https://t.co/aph5XSNJB7
— 𝑵𝒂𝒉𝒚𝒂𝒏 (@Nahyan_here) September 19, 2026
अपने हेल्थ को लेकर परेशान फैंस को सफाई देते हुए इंस्टाग्राम पर इसे लेकर सलमान खान ने चुप्पी तोड़ी और कहा कि “भगवान की कृपा से मेरी सेहत में कोई दिक्कत नहीं है। बिग बॉस का प्रोमो जिस तरह से काटा गया, वैसा नहीं काटना चाहिए था। यह पूरी तरह से मकसद से भटक गया और ऐसा लग रहा है कि मैं वही कर रहा हूं जो काज़ी घर में कर रहा था, दर्द सिर्फ़ काज़ी को यह दिखाने के लिए था कि उसने जो किया वह गलत था क्योंकि उसने अपनी सेहत का इस्तेमाल किया।”
लोगों ने सलमान खान की सफाई पर किया रिएक्ट
Bollywood actor Salman Khan (@BeingSalmanKhan) posted on his Instagram Story:
“Nothing is wrong with my health by the grace of God, The bigg boss promo should not have been cut like the way it was cut. It totally beats the purpose n looks like I am doing the same thing that kazi… pic.twitter.com/aQMU3jRS2k
— Press Trust of India (@PTI_News) September 19, 2026
बिग बॉस 20 होस्ट ने आगे कहा कि “एंटरटेनमेंट के लिए किया, खासकर तब जब घर के 15 लोगों को पता नहीं था कि वह एक्टिंग कर रहा है और उसकी सेहत को लेकर परेशान हो रहे थे। प्रोमो जिस तरह से काटा गया, उसके लिए सॉरी, लगता है यह वह फ़ॉर्मेट है जिसका इस्तेमाल वे शो को प्रमोट करने में करते हैं, मैं उनकी तरफ़ से माफ़ी मांगता हूं।” वहीं लोग इसे देखकर टीआरपी का गेम बता रहे हैं और सवाल उठाते नजर आ रहे हैं।
ट्रोलर्स की लगाई सलमान खान ने इस तरह वाट
कैटरीना कैफ का नाम लिए बगैर उन्होंने ट्रोलर्स को फटकार लगाई और कहा कि “मुझे नहीं लगता कि जिसे वे ट्रोल कर रहे हैं, उसे बुरा लगेगा। इससे उनकी परवरिश का पता चलता है। आप उन लोगों के बारे में बुरी बातें लिख रहे हैं जो आपको कमाने में मदद कर रहे हैं। आप उनके शरीर, वज़न, लुक्स, परिवार और किसी की मुस्कान के साथ-साथ कमियों पर भी कमेंट करते हैं। आप किसी को मां बनने पर ट्रोल करते हैं। भद्दी लग रही है, मोटी हो गई है, बूढ़ा हो गया है, यह सब चल रहा है। उनकी भी मां और बहनें हैं। अगर वे अपने माता-पिता, गर्लफ्रेंड, पत्नी वगैरह से तुलना करें, तो वे आस-पास भी नहीं आएंगे।”
कैटरीना कैफ को लेकर क्या बोले Salman Khan
सलमान खान ने इसे लेकर आगे कहा कि “यह कुछ गंदा है जिसे हमें मानना भी नहीं चाहिए। किसी को चिढ़ाना, उसकी नाकामी का जश्न मनाना लोगों को इसमें मज़ा आता है। मुझे भी ट्रोल किया गया। वे अब यह भी कह रहे होंगे कि मैं बूढ़ा हो गया हूं। बेशक, मैं 60 साल का हूं आप हर समय ‘मैंने प्यार किया’ नहीं बन सकते। उम्र अचानक एक बड़ी बात हो गई है। आप क्या ट्रोल करना चाहते हैं, और आप किसी ऐसे व्यक्ति को क्यों ट्रोल करना चाहते हैं जो प्रेग्नेंट हो गई है? प्रेग्नेंसी के बाद हर किसी का वज़न बढ़ जाता है। जब वह शूटिंग फिर से शुरू करेगी, तो वह वापस शेप में आ जाएगी। वह अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती है।”
बिग बॉस 20 में अपनी होस्टिंग को लेकर फिलहाल सोशल मीडिया पर सलमान खान ट्रेंड कर रहे हैं।







