---Advertisement---

Jammu Viral Video: बवाली औरत! बीच सड़क पर कार वाले पर गंडासा लेकर चढ़ी महिला, आतंक देख खौफ में मर्द जात

Jammu Viral Video: सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। वो कार चालक पर गंडासा लेकर चढ़ जाती है। इसके साथ ही जमकर हंगामा करती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 22, 2025 6:07 अपराह्न

Jammu Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Jammu Viral Video: जम्मू से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला ने मामूली से सड़क विवाद पर कार चालक पर गंडासा तान दिया। इतना ही नहीं कॉलर पकड़कर मारने भी लगी। हैरानी की बात ये ही कि, वहां पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसवाला भी महिला को कोशिश नहीं कर रहा है। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। ये घटना जम्मू के कैनाल रोड की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, सोमवार को दो गाड़ियों में मामूली टक्कर हुई उसके बाद महिला गुस्से में आ गई और उसने गंडासा निकालते हुए हमला करने की कोशिश की है।

मामूली से विवाद पर महिला ने आदमी पर ताना गंडासा

महिला के इस गुस्सैल वीडियो को Social Media पर News24 नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “जम्मू शहर: सड़क विवाद में महिला ने निकाल लिया गंडासा कैनाल रोड क्षेत्र की बताई जा रही है घटना । महिला ने कार चालक पर गाड़ी को टक्कर मारने का आरोप लगाया।” वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक महिला बीच सड़क पर कार चालक पर गंडासा थामे हुए है और जोर-जोर से चिल्ला रही है। महिला आदमी का कॉलर पकड़कर उसे मारने की कोशिश कर रही है। आस-पास काफी सारी भीड़ है। लेकिन महिला को रोकने की कोई कोशिश नहीं कर रहा है। वीडियो में वो बोल रही है कि, कार चालक ने उसके पति को मारने की कोशिश की है।

Jammu Viral Video देख यूजर्स हो रहे दंग

इस वायरल वीडियो को देख यूजर्स हैरान हैं। अमर उजाला में छपी खबर के अनुसार महिला की इस हरकत पर पुलिस जांच कर रही है। इसके साथ ही दोनों पक्षों को शांत करा दिया गया है। इस वीडियो को देख यूजर्स की काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘भाई इसको सेना में भर्ती करो ।’ वहीं, कई सारे लोग फनी इमोजी बनाकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। महिला की इस हरकत को देख यूजर्स दंग हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026