---Advertisement---

Jamui Viral Video: ‘मम्मी का पति से अफेयर..’! दामाद के प्यार में अंधी मां ने बेटी को बुरी तरह पिटवाया, पीड़िता ने बयां की खौफनाक कहानी

Jamui Viral Video: सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। वो अपने पति और अपनी मां के अफेयर के बारे में खुलासा कर रही है। इस वीडियो को देखने वाले दंग हैं। ये घटना बिहार की है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जून 27, 2025 12:28 अपराह्न | Updated: जून 27, 2025 5:43 अपराह्न

Jamui Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Jamui Viral Video: बिहार के जमुई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक सास अपने ही दामाद से प्यार कर बैठी है और अपनी बेटी को तंग कर रही है। इतना ही नहीं जालिम महिला ने अपनी ही बेटी को पिटवाया भी है। पीड़िता अस्पताल में भर्ती है और अपनी और पति के प्रेम के किस्स बयां कर रही है। इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। सोशल मीडिया पर जैसे ही लोगों तक ये वीडियो पहुंचा वैसे ही उनका रिश्तों से भरोसा उठ गया।

बेटी ने मां पति के अवैध रिश्तों का किया खुलासा

दिल को झकझोर देने वाली इस Jamui Viral Video को FirstBiharJharkhand ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, “जमुई में सास-दामाद के अवैध संबंध का बेटी ने किया विरोध; विरोध पर हुआ विवाद, मारपीट में पत्नी समेत दोनों पक्षों के 5 लोग घायल।” वीडियो में देखा जा सकता है कि, कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। इसके साथ ही अस्पताल में भर्ती लड़की अपनी मां और पति के अफेयर का खुलासा कर रही है। लड़की का साफ कहना है कि, मेरी मां का मेरे पति से चक्कर चल रहा है। इसलिए वो उस घर में नहीं जाना चाहती है। पीड़िता ने कहा कि, उसके मामा और नानी वाले जबरन उसे पति के साथ भेजने पर जोर दे रहे हैं। इसके साथ ही उसने बताया है कि, मारपीट भी मामा लोगों ने की है। पीड़िता ने ये भी खुलासा किया है कि, उसके पिता को भी नानी वाले परेशान कर रहे हैं। पीड़िता की एक छोटी सी बेटी है जिसे ससुराल वालों ने ही रख लिया है।

Jamui Viral Video देख यूजर कोई आयी कलयुग की याद

मीडिया के सामने खुलासा करती इस लड़की की कहानी लोगों के दिल को दहला रही है। इस जमुई वीडियो को एक्स पर 26 जून को अपलोड किया गया था। इस पर 21 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘मूल्य मिटते जा रहे हैं, रिश्ते बस नाम के रह गए हैं। जहाँ माँ के रिश्ते पर दाग लगे, वहाँ इंसानियत क्या बची है?’ दूसरा लिखता है, ‘अब ये कन्फर्म हो गया, हमलोग कलयुग के अंतिम चरण में है !!!’ तीसरा लिखता है, ‘ये क्या देखना पड़ रहा है।’ इस Viral Video ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026