---Advertisement---

Jhansi Viral Video: कैमरे में कैद हुई लड़की की रहस्यमय मौत, पति का चेहरा देख सहमे लोग!

Jhansi Viral Video: सोशल मीडिया पर एक महिला की मौत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो जैसे ही होटल के कमरे में कदम रखती है और गिरते ही मर जाती है। इस दौरान उसके पति का रिएक्शन देख यूजर्स कंफ्यूज हो गए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 26, 2026 3:46 अपराह्न

Jhansi Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Jhansi Viral Video:  उत्तर प्रदेश के झांसी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक होटल के कमरे में जैसे ही नवविवाहिता कदम रखती है वैसे ही गिर कर मर जाती है। कुछ सेकंड  पहले जो पति के साथ-साथ चल रही थी वो, अचानक रहस्यमय तरीके से मौत का शिकार हो जाती है। इस दौरान उसका पति उसे जिस तरह से उठाता है, उसे देखकर लोगों के मन में शंका भरे सवाल उठ रहे हैं।  वहीं, मृतक लड़की के पिता ने बेटी की मौत का जिम्मेदार उसके पति को ठहराया है। मृतक लड़की का नाम मुस्कान बताया जा रहा है। वहीं, उसके पति का नाम नीलेश है। दोनों की शादी 4 महीने पहले हुई थी। ये घटना रविवार को होटल ऋषभ में घटी है। जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

होटल के कमरे में कदम रखते ही लड़की की मौत

होटल के कमरे में कदम रखते ही रहस्यमय मौत का शिकार हुई लड़की के वायरल वीडियो को एक्स पर Zuber Akhtar नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही मामले की जानकारी देते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘यूपी,झांसी।
होटल रूम के गेट पर खड़ी नवविवाहिता 5 सेकेंड में मौत! मुस्कान के हाथों की मेंहदी का रंग भी अभी उतरा नहीं था!
पिता ने 4 महीने पहले धूमधाम से उसे विदा किया था, उसकी मौत ने परिवार को तोड़कर रख दिया। झांसी के एक होटल का CCTV सामने आया है, जिसमें मुस्कान पति नीलेश के साथ पहुंचती है और कुछ ही सेकेंड बाद अचानक जमीन पर गिर जाती है।

देखें वीडियो

पिता का आरोप है कि पति नीलेश उसे मौसी के घर ले जाने की बात कहकर लाया था, लेकिन होटल लेकर पहुंच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।’युवती के पिता रामजीलाल ने दामाद पर आरोप लगाया है कि , उसका अफेयर कहीं दूसरी जगह चल रहा था। उन्होंने दामाद पर बेटी को मारने का आरोप लगाया है। वहीं, कड़े एक्शन की मांग की है।

Jhansi Viral Video पर यूजर्स ने उठआए सवाल

हालंकि मुस्कान की मौत किस कारण हुई है? ये स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। लेकिन वीडियो को देखकर तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वो नीलेश के चेहरे पर दिख रहे बेखौफ एक्सप्रेशन पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि, आदमी बीवी के गिरने पर बहुत ही आराम से उठा रहा है, उसे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। बेहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इसके बाद की लड़की की मौत का असली कारण सामने आ सकेगा।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Agra Viral Video

अक्टूबर 26, 2026

Viral Video

अक्टूबर 26, 2026

Viral Video

अक्टूबर 26, 2026

Anushka Sharma and Virat Kohli

अक्टूबर 26, 2026

Health Tips

अक्टूबर 26, 2026

Raveena Tandon

अक्टूबर 26, 2026