---Advertisement---

Jhansi Viral Video: ब्यॉयफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़े जाने पर बीवी ने बेशर्मी से दिखाया एटीट्यूड, पुलिस के सामने प्रेमी की ऐंठ वायरल

Jhansi Viral Video: सोशल मीडिया पर झांसी का एक मामला सामने आया है। यहां पर एक पति ने अपनी बीवी को दूसरे आदमी के साथ पकड़ा है। इस दौरान पुलिस भी मौजूद थी।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 10, 2025 12:44 अपराह्न

Jhansi Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Jhansi Viral Video: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक सोच में डाल देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक पति ने अपनी बीवी को पुलिस के साथ रंगेहाथों पकड़ा है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि, दोनों बहुत ही बेशर्मी से ऐंठ दिखाते हैं। इस घटना के वीडियो को देखने के बाद यूजर्स दंग हैं। उन्हें महिला पर काफी गुस्सा आ रहा है। पति ने बेवफा बीवी पर आरोप लगाया है कि, वह अपने ब्यॉयफ्रेंड के साथ मिलकर उसके बच्चे और उसे मारना का प्लान बना रही है। महिला का ब्यॉयफ्रेंड निगम पार्षद बताया जा रहा है। ये घटना झांसी के मऊरानीपुर इलाके की है। इस घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब पति को लगा उसकी बीवी के साथ घर पर कोई है। जब उसने जाकर देखा तो ये यकीन में बदल गया। आदमी को डर था कि, उसकी बीवी अपने प्रेमी के साथ मिलकर कुछ कर देगी। इसलिए वह पुलिस को लेकर आ गया और घर खुलवा दिया।

पुलिस के साथ मिलकर पति ने बीवी को प्रेमी संग रंगेहाथों पकड़ा

झांसी में घटि ये घटना अब मीडिया से लेकर Social Media पर छायी हुई है। इस घटना पर पुलिस का रिएक्शन भी है। इस Jhansi Viral Video को Abhimanyu Singh Journalist नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि, पति जैसे ही पुलिस के साथ मिलकर घर का दरवाजा खुलवाता है वैसे ही प्रेमी गुस्से से बाहर आता है और फोन खींचने की कोशिश करता है। इस दौरान महिला भी अपने ब्यॉयफ्रेंड का बचाव करते हुए दिखती है।वीडियो में महिला और उसका प्रेमी पुलिस के सामने ही ऐंठ दिखा रहे हैं। जिसे देखकर यूजर्स को लग रहा है अगर पति के साथ पुलिस नहीं होती तो वो क्या करते? खबरों की मानें तो आदमी की बीवी अपने प्रेमी को थाने से छुड़ाकर ले गई। वहीं, पति का कहना है कि, उसकी बीवी के कई सारे लोगों से अफेयर हैं। महिला टीचर बताई जा रही है।

Jhansi Viral Video देख यूजर्स को आ रहा गुस्सा

प्रेमी के साथ पकड़ी गई पत्नी के इस वीडियो और एटीट्यूड को देख यूजर्स गुस्से से लाल हो गए हैं। इस वीडियो को 10 अप्रैल यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस पर 2 लाख 59 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, यूजर्स की खूब प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक लिखता है, “ये क्या चल रहा .. पुलिस लग रहा उससे डर रही या फिर उसको सुरक्षा दे रही। मतलब कोई बड़ा आदमी है या गुंडा, क्योंकि उसको तो डर लग ही नहीं रहा। अच्छा किया कि वो आदमी पुलिस बुला लिया नहीं तो बचने की संभावना नहीं थी।” दूसरा लिखता है, “अगर पति अकेले मोर्चा संभालता, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। पुलिस की मौके पर पहुंचने की वजह से बड़ा हादसा टल गया।”

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 7 September 2026

सितम्बर 6, 2026

Lucknow News

सितम्बर 6, 2026

Greater Noida Viral Video

सितम्बर 6, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 6, 2026

Bihar Viral Video

सितम्बर 6, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 6, 2026