---Advertisement---

Kanpur Viral Video: बेहोश पड़ी मां पर पानी डालता रहा बेबस मासूम और वीडियो बनाता रहा बेर्शम समाज, देखें दर्दनाक वीडियो

Kanpur Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक मासूम बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो सड़क किनारे बेहोश पड़ी मां को जगाने के लिए पानी डालता रहा। लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की है। लोग छोटे बच्चे की मदद करने की जगह वीडियो बना रहे थे।  ये घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर की बताई जा रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 3, 2026 5:16 अपराह्न

Kanpur Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Kanpur Viral Video:  उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां पर एक मासूम बच्चा अपनी  बेहोश मां को उठाने के लिए नंगे पैर दौड़ता दिखा। लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की।  शर्मनाक बात ये है कि,  लोग उसकी वीडियो तो बना रहे थे लेकिन मदद करने के लिए कोई भी आगे नहीं आ रहा था। बीच सड़क पर बेसुध होकर पड़ी महिला की हालत देख मासूम को तो समझ आ गया लेकिन बेशर्म समाज को मदद से ज्यादा वीडियो बनाने की पड़ी थी। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर देख लोगों का कलेजा फट रहा है। बच्चे की उम्र बहुत ही कम है लेकिन जो वो काम कर रहा है वो बड़े भी नहीं कर पाते हैं।

बेहोश पड़ी मां को उठाता दिखा मासूम बच्चा

ये कानपुर वायरल वीडियो एक्स पर Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। घटना यूपी के कानपुर की बताई जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, छोटा बच्चा नंगे पैर तेज धूप में दौड़ रहा है।

देखें वीडियो

इसके बाद वो सड़क पर बेसुध होकर पड़ी मां पर पानी डालता है और जगाने की कोशिश करता है। लेकिन काफी देर तक वो नहीं उठती है। फिर मासूम बच्चा छोटी उम्र में अपनी मां को उठाने की कोशिश कर रहा है। वहीं, बहुत ही बेशर्मी से लोग देख रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं। दिन दहाड़े मासूम की बेबसी को लोगों में कैद करने की ऐसी होड़ मची हुई है कि, वो  इंसानियत ही भूल गए हैं। अंत में बच्चे की मेहनत रंग लाती है और उसकी मां उठ जाती है।

Kanpur Viral Video देख भड़के लोग

इस वीडियो को एक्स पर 3 अप्रैल को अपलोड किया गया है। ये झकझोर ने वाली घटना कब और कानपुर में कहां की है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इस पर 1 लाख 28 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, यूजर्स की काफी सारी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘आज कल यही है लोगों को मदद से ज्यादा रील बनानी है’। दूसरा लिखता है, ‘इंसानियत मर चुकी है’। तीसरा लिखता है ‘जान भले ही चली जाए लेकिन कैमरा नहीं रुकना चाहिए’।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जुलाई 10, 2026

Visakhapatnam Viral Video

जुलाई 10, 2026

Raghav Juyal

जुलाई 10, 2026

Health Tips

जुलाई 10, 2026

Heart Attack

जुलाई 10, 2026

Sidharth Malhotra

जुलाई 9, 2026