---Advertisement---

Karnataka Viral Viral: टोल प्लाजा पर BJP नेता विजयगौड़ा पाटिल के बेटे की गुंडागर्दी, टोल मांगने पर कर दी भयंकर पिटाई

Karnataka Viral Viral:सोशल मीडिया पर कर्नाटक के भाजपा नेता विजयगौड़ा पाटिल के बेटे समर्थगौड़ा पाटिल की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हो रहा है। वो टोल कर्मी को बुरी तरह से पीट रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 31, 2025 10:59 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 31, 2025 11:42 पूर्वाह्न

Karnataka Viral Viral
Follow Us
---Advertisement---

Karnataka Viral Video: टोल प्लाजा पर अकसर टोल के कारण विवाद होता रहता है। कई बार यात्री कर्मचारियों से बदसलूकी करते हैं तो वहीं, कई बार टोल पर मौजूद लोग अपनी पावर का गलत फायदा उठाते हैं। इस तरह की घटनाओं पर एक्शन भी लिया जाता है। एक ऐसा ही वीडियो कर्नाटक से आया है। यहां पर भाजपा नेता के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर कर्मचारी को सिर्फ इसलिए पीट किया, क्योंकि वो उनसे टोल टैक्स मांग रहा था। अब इसी घटना के वीडियो ने मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर सनसनी मचाई हुई है।

बीजेपी नेता के बेटे ने टोलकर्मी को बेरहमी से पीटा

ये कर्नाटक वायरल वीडियो एक्स पर Ghar Ke Kalesh नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, “तू जानता है मेरा बाप कौन है?” कर्नाटक भाजपा नेता विजयगौड़ा पाटिल के बेटे समर्थगौड़ा पाटिल ने टोल शुल्क का भुगतान करने के लिए कहने पर टोल कर्मचारी की पिटाई की और कहा कि वह नहीं जानता कि उसके पिता विजयगौड़ा कौन थे। विजयपुरा-कालाबुर्गी टोल पर घटना।”

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक आदमी टोल कर्मी के केबिन में आकर पहले तो बहस के साथ बदतमीजी करता है। इसके बाद अपने साथियों के संग मिलकर मारपीट करने लग जाता है। पिटाई करने वाला व्यक्ति बीजेपी नेता का बेटा बताया जा रहा है।

Karnataka Viral Video देख यूजर्स ने उठाए सवाल

पीट रहे पीड़ित कर्मचारी का नाम संगप्पा बताया जा रहा है। फिलहाल इस मामले पर अभी तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आ सकी है। सोशल मीडिया पर जब ये वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स की तरफ से तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं। एक यूजर लिखता है, ‘क्या गरीब आदमी है इसके पास टोल के 100 रुपए नहीं है’। दूसरा लिखता है, ‘टोलकर्मी को क्या जरुरत है बाप का नाम जानने की’। तीसरा लिखता है, ‘100-50 रुपए के लिए बाप को बीच में ला रहा है’।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Siya Goyal 

जून 27, 2026

Kidney Health

जून 27, 2026

Pregnancy Tips

जून 27, 2026

Health Tips

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

जून 26, 2026