---Advertisement---

Karnataka Viral Video: कन्नड़ बोल रहे ग्राहक पर फूटा बैंक मैनेजर का गुस्सा, हिन्दी ना आने पर बुरी तरह से किया जलील

Karnataka Viral Video: इन दिनों भाषा का विवाद बढ़ता जा रहा है। कभी मराठी को लेकर विवाद होता हो कभी दक्षिणी भाषा को लेकर, एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इसमें बैंक मैनेजर ग्राहक को जबरदस्ती हिन्दी बोलने पर मजूबर कर रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 20, 2025 6:42 अपराह्न

Karnataka Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Karnataka Viral Video: नॉर्थ से लेकर साउथ तक इस समय भाषा विवाद छाया हुआ। कभी साउथ में हिन्दी बोलने वालों को तंग किया जाता है तो कभी, महाराष्ट्र में जबरदस्ती मराठी थोपी जाती है। भाषा विवाद से जुड़े हुए जब वीडियो सामने आते हैं तो लोगो को अफसोस भी होता है और गुस्सा भी आता है। एक ऐसा ही वीडियो कर्नाटक से आया है। यहां पर एक महिला मैनेजर ने ग्राहक को हिन्दी बोलने पर मजबूर किया है। क्योंकि ये घटना कर्नाटक की है इसलिए ग्राहक को सिर्फ कन्नड़ आती है। दोनों के बीच अपनी-अपनी भाषा में काफी तीखी बहस होती हुई दिख रही है।

बैंक मैनेजर ने जबरन हिन्दी बोलने पर किया मजबूर

इस Karnataka Viral Video को ಗುರುದೇವ್ ನಾರಾಯಣ್ 💛❤️ GURUDEV NARAYAN नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, कर्नाटक के लोगों पर हिंदी थोपते हैं, ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, ड्यूटी। ये SBI बैंक की शाखा से जुड़ा हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, महिला लगातार ग्राहक पर हिन्दी बोलने पर विवश कर रही है। क्योंकि उसे हिन्दी नहीं आती है इसलिए वो बार-बार मना कर रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, महिला बैंक मैनेजर ग्राहक के साथ बहुत ही गलत ही व्यवहार कर रही है।

Karnataka Viral Video देख यूजर्स को आ रहा गुस्सा

भाषा विवाद से जुड़ा हुआ ये वायरल वीडियो जब लोगों के पास पहुंचा तो उन्हें गुस्सा आने लगा। इस वीडियो को 20 मई को अपलोड किया गया था। इस पर कुछ ही घंटों में 2 लाख 9 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है,’ लोकल नागिरक को उसी की भाषा में बात करना चाहिए।’ दूसरा लिखता है, ‘खड़ूस लेडी है’। तीसरा लिखता है, ‘ऐसी भाषा में बात करें जिसे आप समझ सकें और वह भी समझ सके। किसी को कोई खास भाषा बोलने के लिए मजबूर करना गलत है।’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026