---Advertisement---

Karnataka Viral Video: चलती हुई बस से पत्तों की तरह गिरे स्कूली बच्चे, वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा

Karnataka Viral Video: सोशल मीडिया पर कर्नाटक की बस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें स्कूली बच्चे चलती हुई बस से तेजी से गिर जाते हैं। ये घटना दिल को दहला देने वाली है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 31, 2026 6:28 अपराह्न | Updated: अप्रैल 1, 2026 11:47 पूर्वाह्न

Karnataka Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Karnataka Viral Video: कभी-कभी कैमरे में कुछ ऐसी घटनाएं कैद हो जाती हैं। जिन्हें देखकर खौफआ जाता है। एक ऐसा ही वीडियो कर्नाटक से आया है। यहां पर तेज रफ्तार से चलती हुई बस से स्कूली बच्चे ऐसे गिरे जैसे पेड़ से पत्ते गिरते हैं। इस घटना में वो गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। ये हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था।अब यही इंटरनेट पर सनसनी मचाए हुए है। इसे देखने के बाद लोग कई सवाल उठा रहे हैं। घायल हुए बच्चे सगे बहन-भाई बताए जा रहे हैं।

स्कूली बस से ताश के पत्तों की तरह गिरे स्कूली बच्चे

इस दिल दहला देने वाली कर्नाटक वायरल वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। खबरों की मानें तो ये घटना मंगलवार को बेल्थंगडी में घटी है। सुबह रेशमे रोड पर एमआरपीएल पेट्रोल पंप के पास चलती हुई केएसआरटीसी बस से अचानक बच्चे उछलते हुए बाहर गिर गए। ये दोनों भाई -बहन बताए जा रहे हैं।

दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना तब घटी जब भाई-बहन स्कूल जाने के लिए गेरुकट्टे से बेल्थंगडी जा रहे थे। जैसे ही बस रेशमे रोड के पास पहुंची, दरवाजा अचानक खुल गया, जिससे दोनों छात्र अपना संतुलन खो बैठे और सड़क पर गिर गए। हैरानी की बात ये है कि, बच्चे जब बस से गिरे तो ड्राइवर को जरा भी होश नहीं था। वो बच्चों को गिराकर तेजी से बस भगाता हुआ ले गया। गनीमत ये रही कि, पीछे से आ रहे वाहन का वो शिकार नहीं हुए। आस-पास गुजर रहे राहगीरों ने दोनों को अस्पताल तक पहुंचाया  है।

Karnataka Viral Video देख यूजर्स हुए हैरान

स्कूली बच्चों के वायरल वीडियो के देख लोगों की रुह कांप रही है। वीडियो पर 1300 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, ताम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर लिखता है,  ‘ये बहुत ही डरावना एक्सीडेंट था’। दूसरा लिखता है, ‘अच्छा हुआ वहां से गुजर रहे लोगों ने बचा लिया।’   यूजर्स इन मददगार लोगों की तारीफ कर रहे हैं। क्योंकि देरी होने पर स्कूली बच्चों की जान को खतरा हो सकता था।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 24, 2026

Health Tips

अगस्त 24, 2026

Kiara Advani

अगस्त 23, 2026

H1N1

अगस्त 23, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 23, 2026

Vaani Kapoor

अगस्त 23, 2026