---Advertisement---

Katihar Viral Video: ट्रेन पकड़ने के चक्कर में जान गंवा बैठा टीचर, क्या वीडियो देख लोग लेंगे सबक?

Katihar Viral Video: सोशल मीडिया पर एक शिक्षक का वीडियो वायरल हो रहा है। वह चलती हुई ट्रेन के पीछे दौड़ रहा है, तभी वह कटकर मर जाता है। इस घटना का CCTV फुटेज डरा रहा है। ये कटिहार वायरल वीडियो काफी खौफनाक है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 3, 2025 11:50 अपराह्न

Katihar Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Katihar Viral Video: ट्रेन दौड़कर पकड़ने के चक्कर में अकसर लोग अपनी जान गंवा जाते हैं. इस तरह की घटनाओं से जुड़े वायरल वीडियो आए दिन सामने आते रहते हैं. लेकिन उसके बाद भी लोग सबक नहीं लेते हैं. आज का वायरल वीडियो भी कुछ ऐसा ही है. इसमें एक शिक्षक को दौड़ते हुए ट्रेन पकड़ने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. जब ये घटना घटि तो वहां पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. ये हादसा काफी खौफनाक है. कटिहार वायरल वीडियो को जो भी देख रहा है वो सिहर उठ रहा है.

लापरवाही टीचर का बनी काल

शिक्षक की मौत के इस Katihar Viral Video को Priya singh नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है.

Watch Post

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, ‘बिहार के कटिहार में चलती ट्रेन से कटकर शिक्षक की मौत हो गई है।’ घटना की CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि, एक व्यक्ति चलती हुई ट्रेन के पीछे दौड़ रहा है. वह इसे पकड़ना चाहता है. लेकिन तभी उसका पैर फिसलता है और वह ट्रेन के नीचे आ जाता है. इस दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो जाती है.ये घटना कुमेदपुर स्टेशन की बताई जा रही है. इसके साथ ही मृतक का नाम तबरेज अंजुम है. खबरों की मानें तो कुमेदपुर स्टेशन स्टेशन पर ट्रेन नहीं रुकती है, जिसके कारण इस तरह के हादसे हो जाते हैं. मृतक व्यक्ति बालुरघाट से बारसोई जा रहा था , लेकिन तब तक वह हादसे का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई.

Katihar Viral Video डरा रहा

मृतक को नक्कीपुर प्राथमिक विद्यालय का टीचर बताया जा रहा है. शिक्षक की दर्दनाक मौत का ये वीडियो काफी डरा देने वाला है. जरा सी लापरवाही व्यक्ति को भारी पड़ गई. इस कटिहार वायरल वीडियो को एक्स पर 3 फरवरी को अपलोड किया है. इस पर 500 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026