Kedarnath Viral Video: जब से जय बाबा केदार कपाट खुले हैं भक्तों के बीच जोश देखा जा रहा है और लोग दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि इस सबके बीच श्रद्धालुओं की भीड़ से कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस द्वारा लाठी चार्ज जैसे दृश्य नजर आ रहे हैं। वहीं इस सबके बीच केदारनाथ वायरल वीडियो में एक शख्स शेर की तरह दहाड़ता हुआ नजर आया इस दौरान उसने अपनी स्थिति बताते हुए लोगों से केदारनाथ ना आने की अपील की है। आइए देखते हैं क्यों लोगों का इस वीडियो को देखने के बाद गुस्सा फुट पड़ा है।
शख्स ने खराब मैनेजमेंट को लेकर निकाली भड़ास
Kalesh b/w Tourists and police, Kedarnath. pic.twitter.com/i8GMhdLzeO
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 24, 2026
जहां केदारनाथ वायरल वीडियो में चिल्ला चिल्ला कर शख्स कहते हुए नजर आता है कि “कोई भी केदारनाथ मत आना। इधर आकर कोई मतलब नहीं है। लकड़ी से मार रहे हैं यहां पर भगवान सही जगह पर है। मैनेजमेंट बकवास है आना मत यहां पर कभी।” वायरल वीडियो में कहा जाता है कि केदारनाथ में बुरा हाल हो चुका है। 15 घंटे से लोग लंबी लाइन में खड़े हैं पुलिस जाकर मार रही है। लोग हजारों किलोमीटर आए हैं।
Kedarnath Viral Video में शख्स की चीख सुन क्या बोल रहे यूजर्स
जहां केदारनाथ वायरल वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कहा कि “यहां भक्ति नहीं बल्कि बिजनेस होते हैं।” एक यूजर ने कहा वीआईपी ट्रीटमेंट वाले लोगों को 5 मिनट में दर्शन दे दिया जाता है तो आम आदमी को धक्के खाने पर रहे हैं। Gharkekalesh x से इस वीडियो को 13000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं और केदारनाथ से अलग-अलग वीडियो चर्चा में है। एक यूजर ने कहा केदारनाथ भी सोच रहे होंगे कि मेरे भक्तों को इतना दुख तो एक यूजर ने कहा हर साल का है कुछ लोग भक्त के जाने पर सवाल कर रहे हैं। लोग प्रशासन से मैनेजमेंट संभालने की अपील कर रहे हैं।
यूजर्स का केदारनाथ वायरल वीडियो पर गुस्सा देखा जा रहा है और श्रद्धालुओं की भीड़ न्याय की मांग करते हुए नजर आ रही हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
