---Advertisement---

Khesari Lal Yadav का New Bhojpuri Song ईका करेलु Youtube पर कर रहा ट्रेंड, साथ ही देखें खेसारी के साल 2024 के 5 टॉप ट्रेंडिंग गाने

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव का नया गाना आ या है। Eka Karelu भोजपुरी गाने के साथ देखें ये 5 ट्रेंडिंग सॉन्ग

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 19, 2024 11:33 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 19, 2024 6:42 अपराह्न

Khesari Lal Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के किंग और ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव Khesari Lal Yadav का अलग ही जलवा है। वह जब भी कोई गाना लाते हैं, वो एक ट्रेंड सेट करते हुए सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छा जाता है। यही वजह है कि, फैंस एक्टर और सिंगर की फिल्म और गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अपने इन्हीं चाहने वालों के लिए खेसारी एक बार फिर से एक बेहद शानदार Bhojpuri Song लेकर आए हैं। इस गाने के बोल, ईका करेलु (Eka_Karelu ) हैं।

इस भोजपुरी गाने को (Khesari Lal) और (Shilpi Raj ) ने मिलकर गाया है। रिलीज होते ही गाने के म्यूजिक और लिरिक्स का ऐसा जादू चला कि, ये New Bhojpuri Song 2024 के टॉप ट्रेंडिग सॉन्ग में शुमार हो गया है। इस गाने को 19 अक्टूबर को Khesari Music World नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। इस पर अब तक 5 लाख व्यूज आ चुके हैं। ये गाना खबर लिखे जाने तक Youtube पर 11 वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इसे 86 हजार लोगों ने लाइक किया है। 22 हजार से ज्यादा इस पर कमेंट आ चुके हैं। यूजर्स इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें, खेसारी का ये ही नहीं बल्कि 2024 में अभी तक रिलीज हुए कई सारे गाने ट्रेंड पर रहे है, आज हम आपको सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाले 5 ट्रेंडिंग गानों के बारे में दिखाने जा रहे हैं।

चुम्मा चुम्मा (Chumma Chumma) भोजपुरी गाने को फैंस का मिला खूब प्यार

अभी हालहि में Khesari Lal Yadav नया भोजपुरी गाना लेकर आए थे। इस गाने के बोल चुम्मा चुम्मा (Chumma Chumma) हैं। इसमें खेसारी के साथ (Akanksha Puri) थीं। ये अमिताभ बच्चन के सुपरहिट बॉलीवुड सॉन्ग चुम्मा-चुम्मा का भोजपुरी वर्जन है। इसी 9 अक्टूबर को इस गाने
Saregama Hum Bhojpuri नाम के चैनल पर अपलोड किया गया था। इस गान पर अब तक 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस गाने ने भी Youtube पर खूब तहलका मचाया था। ये भोजपुरी फिल्म Rajaram का गाना है।

सौजन्य यूट्यूब

‘कमर डैमेज’ Bhojpuri Song से किया यूट्यूब पर राज

खेसारी लाल यादव का 22 अगस्त को एक बेहद रोमांटिक गाना रिलीज हुआ था। इसके बोल थे ‘कमर डैमेज’ इस भोजपुरी गाने में वह एक्ट्रेस Neelam Giri के साथ रोमांस कर रहे थे। इसे Aaradhya Films नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। इस पर अब तक 33 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। खेसारी के इस गाने ने भी यूट्यूब पर खूब भौकाल मचाया था। ये गाना कमर डैमेज एलबम का गाना है।

“गोरी तोर गलिया” भोजपुरी गाने को फैंस ने दिया खूब प्यार

इसी साल मई के महीने में खेसारी का एक और नया गाना आया था। इस गाने के बोल “गोरी तोर गलिया” थे। इसे Khesari Lal Yadav और Khushi Kakkar ने मिलकर गाया था। खेसारी के साथ सपना चौहान एक्ट्रेस थी। Bhojpuri Song ने भी यूट्यूब पर व्यूज से तहलका मचाया था। इस गाने पर 28 मिलियन्स से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसे Annapurna Films नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था।

सौजन्य यूट्यूब

Khesari Lal Yadav के New Bhojpuri Song ‘बती कट गया रे’ ने पार किया 64 मिलियन व्यूज का आंकड़ा

खेसारी का मई के महीने में ही एक और बेहद सुपरहिट गाना आया था। इस गाने के बोल ‘बती कट गया रे’ है। सपना चौहान के साथ खेसारी की जोड़ी लोगों को इतनी ज्यादा पसंद आयी थी, कि ये गाना यूट्यूब पर कई दिनों तक ट्रेंड करता रहा। Latest Bhojpuri Song पर 64 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं।

सौजन्य यूट्यूब

“जा ए करेजा 2 (Ja Ye Kareja 2)” गाने को फैंस ने किया खूब पसंद

इसी साल करीब 7 महीने पहले Khesari Lal Yadav का “जा ए करेजा 2 (Ja Ye Kareja 2)” भोजपुरी गाना आया था। इसमें ट्रेंडिंग स्टार Sapna Chauhan के साथ रोमांस कर रहे थे। इस गाने ने भी यूट्यूब पर खूब भौकाल मचाया था। इसे 7 महीने पहले West Bhojpuri नाम के यूट्यूब चwनल पर अपलोड किया गया था। इस पर अब तक 26 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। 4 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।

सौजन्य यूट्यूब

“हल्का साउंड” भोजपुरी गाने से खेसारी लाल यादव ने जाती फैंस का दिल

अभी एक महीने पहले ही Khesari Lal Yadav का एक बेहद रोमांटिक गाना आया था। इसके बोल “हल्का साउंड” है। इसमें वह कोमल सिंह के साथ रोमांस कर रहे थे। इस गाने ने भी यूट्यूब पर व्यूज का रिकॉर्ड तोड़ा था। इस पर अब तक 11 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

सौजन्य यूट्यूब

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

RJ Mitte

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026