Lakhimpur Viral Video: क्लास 1 में पढ़ने वाली एक लड़की जिसकी मासूमियत भरी अपील ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है। लोग छोटी सी बच्ची की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि डीएम तक यह खास अपील जाए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर आप भी तारीफ करने पर मजबूर हो जाएंगे जो कथित तौर पर लखीमपुर खीरी का बताया जा रहा है। जहां डीएम से सड़क बनाने की खास अपील करते हुए लड़की ने जो कहा वह चर्चा में है।
Lakhimpur Viral Video में छोटी बच्ची ने डीएम को दिया ये संदेश
“हेलो DM अंकल. आप बहुत अच्छे हैं. हमारी भी सड़क बनवा दीजिए. आने-जाने में दिक्कत होती है.
लखीमपुर खीरी की रहने वाली कक्षा 1 की छात्रा मानवी सिंह ने वीडियो जारी कर डीएम से सड़क बनवाने की गुहार लगाई है. pic.twitter.com/zxw8pegbSh
— Raju Sharma journalist (@RajuSharmajour1) May 5, 2026
लखीमपुर वायरल वीडियो में बच्ची यह कहती हुई नजर आती है कि “हेलो डीएम अंकल आप बहुत अच्छे हैं। हमारी भी सड़क बनवा दीजिए। आने-जाने में दिक्कत होती है।” लखीमपुर खीरी से यह वायरल लड़की बताई जा रही है जो क्लास वन में पढ़ाई करती है जिसका नाम मानवी सिंह कहा जा रहा है। जिस अंदाज में डीएम से सड़क बनवाने की गुहार करती है यह लोगों के बीच चर्चा में आ गया है। वायरल वीडियो ने हर किसी का दिल जीत लिया है। एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो के साथ पूरी जानकारी दी गई है।
डीएम से लोग करने लगे ये गुजारिश
जहां तक वायरल वीडियो की बात करें तो @RajuSharmajour1 x पर 27000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोग कमेंट करने में पीछे नहीं हैं। जहां एक यूजर ने कहा डीएम साहब तारीफ से काम नहीं चलेगा यह मासूम बच्चे की गुहार है फोटो नहीं हकीकत है अब काम करके दिखाइए। एक ने कहा छोटी बच्ची की यह गुहार दिल को छू लेने वाली है। एक ने कहा बालिका का यह निवेदन खीरी कलेक्टर तक पहुंचना ही चाहिए तो एक ने कहा कृपया महोदय इस बच्ची की तकलीफ समझिए और इसका निवारण कीजिए।
निश्चित तौर पर लड़की जिस तरह से क्यूट अंदाज में डीएम से गुहार कर रही है उसने हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला दिया है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
