---Advertisement---

Lakhimpur Viral Video: ‘डीएम अंकल आप…’ क्लास 1 की मासूम लड़की ने की सड़क बनवाने की खास गुजारिश, वीडियो ने हर किसी का जीता दिल

Lakhimpur Viral Video: क्लास 1 में पढ़ने वाली एक छोटी सी मासूम लड़की जिसे दुनिया की समझ नहीं है लेकिन वह सड़क की स्थिति देखने के बाद डीएम से जिस अंदाज में अपील करती है वह देखकर सोशल मीडिया पर लोगों का दिल खुश हो गया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 5, 2026 3:17 अपराह्न

Lakhimpur Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Lakhimpur Viral Video: क्लास 1 में पढ़ने वाली एक लड़की जिसकी मासूमियत भरी अपील ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है। लोग छोटी सी बच्ची की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि डीएम तक यह खास अपील जाए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर आप भी तारीफ करने पर मजबूर हो जाएंगे जो कथित तौर पर लखीमपुर खीरी का बताया जा रहा है। जहां डीएम से सड़क बनाने की खास अपील करते हुए लड़की ने जो कहा वह चर्चा में है।

Lakhimpur Viral Video में छोटी बच्ची ने डीएम को दिया ये संदेश

लखीमपुर वायरल वीडियो में बच्ची यह कहती हुई नजर आती है कि “हेलो डीएम अंकल आप बहुत अच्छे हैं। हमारी भी सड़क बनवा दीजिए। आने-जाने में दिक्कत होती है।” लखीमपुर खीरी से यह वायरल लड़की बताई जा रही है जो क्लास वन में पढ़ाई करती है जिसका नाम मानवी सिंह कहा जा रहा है। जिस अंदाज में डीएम से सड़क बनवाने की गुहार करती है यह लोगों के बीच चर्चा में आ गया है। वायरल वीडियो ने हर किसी का दिल जीत लिया है। एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो के साथ पूरी जानकारी दी गई है।

डीएम से लोग करने लगे ये गुजारिश

जहां तक वायरल वीडियो की बात करें तो @RajuSharmajour1 x पर 27000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोग कमेंट करने में पीछे नहीं हैं। जहां एक यूजर ने कहा डीएम साहब तारीफ से काम नहीं चलेगा यह मासूम बच्चे की गुहार है फोटो नहीं हकीकत है अब काम करके दिखाइए। एक ने कहा छोटी बच्ची की यह गुहार दिल को छू लेने वाली है। एक ने कहा बालिका का यह निवेदन खीरी कलेक्टर तक पहुंचना ही चाहिए तो एक ने कहा कृपया महोदय इस बच्ची की तकलीफ समझिए और इसका निवारण कीजिए।

निश्चित तौर पर लड़की जिस तरह से क्यूट अंदाज में डीएम से गुहार कर रही है उसने हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला दिया है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

Heart Health

सितम्बर 26, 2026

Diabetes

सितम्बर 26, 2026