---Advertisement---

Maharashtra Viral Video: गरबा में घुसकर मनचले मुस्लिम युवक ने की अश्लीलता की हदें पार! जब लड़की ने उठाई आवाज तो करने लगा मारपीट, देखें पुलिस का एक्शन

Maharashtra Viral Video: कथित तौर पर गरबा इवेंट में घुसकर मनचले लड़के ने कुछ ऐसा किया जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। लोग इस पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। जानिए क्या है पूरी डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 20, 2026 3:46 अपराह्न

Maharashtra Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Maharashtra Viral Video: नालासोपारा ईस्ट में आयोजित गरबा कार्यक्रम में एक मुस्लिम युवक ने घुसकर हिंदू लड़कियों को परेशान किया। वहीं हद तो तब हो गई जब इसका विरोध किया गया तब उसने मर्यादाओं का उल्लंघन करते हुए लड़की पर हाथ उठाते हुए नजर आया। सोशल मीडिया इसे लेकर टिप्पणी करने में लोग पीछे नहीं हैं लेकिन जिस तरह की वीडियो में अभद्रता दिखाई जाती है उसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। आइए जानते हैं आखिर इस एक्शन लेते हुए पुलिस ने क्या कहा है और क्या है पूरा माजरा।

Maharashtra Viral Video में छेड़छाड़ करने वाले युवक ने कानून को किया चैलेंज

महाराष्ट्र वायरल वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि नालासोपारा के संतोष भवन में एक गरबा कार्यक्रम आयोजित हो रहा था। जहां कथित तौर पर मोहम्मद गुफरान शेख नाम के एक व्यक्ति ने वहां जाकर हिंदू लड़कियों को परेशान किया। जब एक लड़की ने इसका विरोध किया तो उसने थप्पड़ मार दिया। उसने कहा कि वह कानून से नहीं डरता है। हैरानी की बात यह है कि लोगों ने लड़की की मदद करने के बजाय वीडियो बनाने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई है।

वायरल वीडियो पर आक्रोश देख क्या बोली पुलिस

कथित तौर पर इस पर एक्शन लेने की मांग करते हुए बताया गया कि नाबालिग लड़कियों को परेशान करने वाला युवक गलत तरीके से छू रहा था। वहीं वीडियो पर उठ रहे विवाद के बाद पुलिस ने कहा, “आपकी जानकारी आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को भेज दी गई है।” वहीं लोग इस पर आग बबूला नजर आ रहे हैं और सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए दिख रहे हैं। कुछ लोग इसे जिहादी बता रहे हैं तो कुछ यूजर्स का कहना है कि ऐसे लोगों पर बुलडोजर चलना जरूरी है। एक यूजर ने कहा ऐसे लोगों को जीने का कोई हक नहीं है।

महाराष्ट्र वायरल वीडियो को अलग-अलग प्लेटफार्म पर जमकर शेयर किया जा रहा है और फिलहाल सुर्खियों में है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 21 October 2026

अक्टूबर 20, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 20, 2026

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 20, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 20, 2026

Hardik Pandya

अक्टूबर 20, 2026