---Advertisement---

Maharashtra Viral Video: नाले के पानी से बनाया जा रहा चटपटा नाश्ता, गंदगी देख आ जाएगी उल्टी

Maharashtra Viral Vdeo: सोशल मीडिया पर  महाराष्ट्र का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें स्ट्रीट फूड बनाने वाला नाले का पानी भर रहा है। इस वीडियो को देख लोगों  को गुस्सा आ रहा है और वो एक्शन की मांग कर रहे हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अप्रैल 7, 2026 12:09 अपराह्न

Maharashtra Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Maharashtra Viral Video:   महाराष्ट्र से एक दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सामने आया है। यहां पर स्ट्रीट फूड वेंडर नाले का पानी इस्तेमाल करते हुए दिखा है। वो दिन दहाड़े इस नीच हरकत को अंजाम दे रहा है। सुबह के नाश्ते के दौरान दुकानदार के द्वारा ये हरकत की जा रही है। वो बिनी किसी डर और खौंफ के नाले के पानी को बल्टियों से भर रहा है। इसके बाद इसे यूज करने के लिए खाने के ठेले के पास लेकर जा रहा है।महाराष्ट्र के अकोला में घटि इस घटना ने ना सिर्फ लोगों का मन विचलित किया है, बल्कि गंदगी देख उन्हें उल्टी आने लगी है।

महाराष्ट्र में नाले के गंदे पानी से बन रहा नाश्ता

गंदे नाले से बाल्टियों में पानी भरते आदमी के  वायरल वीडियो को indiatvnews ने अपने इंस्टाग्राम से पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘महाराष्ट्र के अकोला से सामने आए एक चौंकाने वाले वीडियो ने शहर में हड़कंप मचा दिया है।

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IndiaTV (@indiatvnews)

हाथगाड़ी संचालक नाले का पानी भरकर नाश्ता बनाने के लिए ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। इस घटना ने यात्रियों और स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य पर बड़ा खतरा खड़ा कर दिया है। वीडियो मुख्य बस स्थानक चौक का है।बस स्टैंड परिसर में रोजाना सैकड़ों लोग नाश्ते के लिए इन हाथगाड़ियों पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में यदि गंदे नाले के पानी का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो यह सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ माना जा रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद नागरिकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है और लोग प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।’  फिलहाल अभी तक ठेले पर प्रशासन की तरफ से की गई कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन ये वीडियो मन को विचलित करने वाला है।

Maharashtra Viral Video देख भड़के लोग

इस महाराष्ट्र वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। खाने की चीजों में नाले के पानी का इस्तेमाल होता देख वो आग बबूला हो गए हैं। वीडियो देख एक यूजर लिखता है, ‘इससे टेस्ट भरपूर आता है’। दूसरा लिखता है, ‘घर से लेकर निकलो बाहर का तो गटर से भी गंदा है’ । तीसरा लिखता है, ‘नपुंसक है वहां के लोग, वरना यहां तो तुरंत ही हाथ ही उखाड़ देते’।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 7, 2026

Mathura Viral Video

अप्रैल 7, 2026

Viral Video

अप्रैल 7, 2026

World Health Day 2026

अप्रैल 7, 2026

Heart Health

अप्रैल 7, 2026

Karishma Tanna

अप्रैल 6, 2026