Maharashtra Viral Video: प्लेटफॉर्म टिकट पर ये कैसा नियम! टीटीई ने 500 का पकड़ाया चालान तो युवक ने कर दी रेलवे की छीछालेदर

Maharashtra Viral Video: प्लेटफॉर्म टिकट एक्सपायर होने की वजह से 500 का जुर्माना लगा तो शख्स ने बवाल कर दिया और वीडियो शेयर कर रेलवे पर सवाल देखते हुए दिखा है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है जिस पर रेलवे सेवा ने प्रतिक्रिया दी है।

Maharashtra Viral Video

Photo Credit- Screen Grab From x Maharashtra Viral Video

Maharashtra Viral Video: प्लेटफॉर्म टिकट के नाम पर फाइन लिया गया तो शख्स ने इसका गुस्सा सोशल मीडिया के जरिए निकाला है और अपनी आवाज बुलंद की है। दरअसल अपने संबंधी को स्टेशन पर छोड़ने के लिए आए इस शख्स ने प्लेटफार्म टिकट खरीदा लेकिन ट्रेन लेट होने की वजह से वह ज्यादा देर तक प्लेटफार्म पर रुका। इस वजह से उसे फाइन किया गया। सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र वायरल वीडियो काफी चर्चा में है जो कभी तौर पर कल्याण रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है। युवक ने इस वारदात के बारे में बताया है जिस पर रेलवे सेवा ने प्रतिक्रिया दी है।

Maharashtra Viral Video में जानें युवक ने क्या शॉकिंग किया खुलासा

जहां तक कल्याण रेलवे स्टेशन के महाराष्ट्र वायरल वीडियो की बात करें तो इसे लेकर कहा गया कि एक युवक अपने रिश्तेदारों को छोड़ने के लिए स्टेशन आया था। जागरूक नागरिक होने के नाते उसने प्लेटफॉर्म टिकट भी खरीदा लेकिन वह 2 घंटे में एक्सपायर हो गया। वहीं दूसरी तरफ ट्रेन 5 घंटे लेट आई और टीटीई ने उसे प्लेटफॉर्म टिकट एक्सपायर होने की वजह से 500 का फाइन लगा दिया। इस वीडियो में युवक का कहना है कि रेलवे की तानाशाही की सजा हम क्यों भुगते। मेरी क्या गलती थी 500 का चालान काटने को लेकर युवक का गुस्सा देखा जा रहा है।

रेलवे ने युवक की शिकायत पर लिया संज्ञान

वहीं इस वायरल वीडियो को देखने के बाद रेलवे सेवा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि कृपया अपना मोबाइल नंबर हमारे साथ शेयर करें ताकि आपकी कंप्लेंट पर तुरंत एक्शन लिया जा सके। आप अपनी परेशानी सीधे भी बता सकते हैं।” वहीं इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। एक यूजर ने कहा कि यह रेलवे की गलती है तो कुछ लोगों इसे लेकर एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं।

@PunsterX एक्स चैनल शेयर किए गए इस वीडियो पर लोगों की अपनी अपनी राय है और यह फिलहाल ट्रेंड कर रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version