---Advertisement---

Meerut Viral Video: ‘ये गुंडा…’ CCSU के हॉस्टल में वार्डन का छात्रों पर थप्पड़ और डंडे का तांडव, दरिंदगी देख मच गया बवाल

Meerut Viral Video: चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां हॉस्टल का वार्डन आतंक दिखाता हुआ नजर आया और वह जिस तरह से लड़कों की पिटाई कर रहा है वह देखने के बाद यूजर्स का माथा ठनक गया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 30, 2025 6:12 अपराह्न

Meerut Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Meerut Viral Video: कॉलेज हॉस्टल में छात्रों के बीच तनातनी तो आए दिन देखने को मिल जाती है पर अगर एक वार्डन धुंआधार तरीके से हाथ और डंडे चलाता दिखे तो मामला गर्माना तय है। जी हां हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जो कि यूपी के मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के केपी हॉस्टल का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक Meerut Viral Video में औचक निरीक्षण के लिए रात के वक्त वार्डन गार्ड को लेकर हॉस्टल में पहुंचे। यहां पर कुछ छात्र अपने कमरों के बजाए दूसरे कमरों में मिले। इस बात पर वार्डन का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने वहां मौजूद छात्रों के तमाचे रखने शुरू कर दिए।

Meerut Viral Video में हॉस्टल के वार्डन की बर्बरता देखने के बाद आंखों को नहीं होने वाला है यकीन

https://twitter.com/SachinGuptaUP/status/1928304887978176557

जिस किसी छात्र ने बहस की तो वार्डन साहब ने डंडा चला दिया। @SachinGuptaUP x से शेयर मेरठ वायरल वीडियो में इस घटना के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और वो धरने पर बैठ गए। छात्रों का कहना है कि साथी छात्रों के कमरे में जाना कोई गुनाह नहीं है और जिस तरह से वार्डन ने बर्ताव किया है वो बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। छात्रों की मांग है कि वार्डन डीके चौहान को 24 घंटे के अंदर हॉस्टल से हटाया जाए नहीं तो धरना चालू रहेगा। कॉलेज प्रशासन से कोई आधिकारिक बयान की पुष्टि नहीं हुई है पर कर्मचारियों का कहना है कि हॉस्टल के लॉबी में पानी बिखरा होने ओर छात्रों के गलत व्यवहार के कारण वार्डन को गुस्सा आया।

मेरठ वायरल वीडियो देखकर यूजर्स करने लगे ये मांग और उठने दिखे सवाल

https://twitter.com/Manasyadav12345/status/1928320286681628844

इस घटना का वीडियो एक छात्र ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स ने इस Meerut Viral Video पर काफी मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है। कई यूजर्स का कहना है कि छात्र अपनी मर्यादा भूल कर हॉस्टल में उत्पात मचाते है और इसका खामियाजा वार्डन को भुगतना पड़ता है। ऐसे में वार्डन ने जो किया सही किया, जबकि कुछ यूजर्स का कहना है कि वार्डन ने जो किया वो बर्दाश्त के बाहर है। छात्रों पर इस तरह हाथ उठाना और पीटना बिल्कुल गलत बात है। कुछ यूजर्स ने कहा कि छात्र भी गुस्से में आकर कुछ गलत कर सकते थे और वार्डन को संभल कर निर्णय लेना चाहिए था। अब देखना होगा कि कॉलेज प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026