---Advertisement---

Mirzapur Viral Video: बेशर्मी की हदें पार! लड़की ने बेबस ऑटो चालक की बीच सड़क जमकर करी पिटाई, जानें पुलिस का रिएक्शन

Mirzapur Viral Video: जब कोई लड़की बीच सड़क किसी ऑटो ड्राइवर को मारने लगे तो निश्चित तौर पर बातें बननी तो लाजमी है। यहां इस लड़की ने बेशर्मी की हदें पार करते हुए सिर्फ किराया मांगने पर ऑटो वाले की जमकर धुनाई कर दी और ऐसे में पुलिस ने अपना रिएक्शन दिया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 14, 2025 7:46 अपराह्न | Updated: जनवरी 15, 2025 12:25 पूर्वाह्न

Mirzapur Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Mirzapur Viral Video: यह सच है कि लड़की के साथ जब भी कुछ गलत हो तो लोग उसे काफी अलग नजर से देखते हैं। इससे हटके जब लड़की खुद बीच सड़क किसी को पीटने लग जाए वह भी बेवजह तो निश्चित तौर पर इसे देखने के बाद यह मर्दों के साथ नाइंसाफी ही नजर आती है। कुछ ऐसा ही नजारा दिखा मिर्जापुर वायरल वीडियो में जहां लड़की ने ऑटो ड्राइवर को जमकर पीटा। न सिर्फ पीटा बल्कि गाली गलौज करती भी नजर आई। सोशल मीडिया पर चर्चा में Mirzapur Viral Video में आप देखेंगे कि ऑटो ड्राइवर मिन्नतें करते रहा लेकिन लड़की Video बनाती रही।

Mirzapur Video में लड़की से मिन्नतें करता दिखा ऑटो ड्राइवर

मिर्जापुर वायरल वीडियो फिलहाल काफी चर्चा में है जिसे लेकर कहा जा रहा है कि ऑटो ड्राइवर ने सिर्फ लड़की से किराए की मांग की थी। इस पर लड़की गाली गलौज पर उतर गई। वह बीच सड़क ऑटो ड्राइवर को मारती हुई नजर आ रही है। इतना ही नहीं Video में आप देखेंगे कि लड़की किसी से वीडियो बनाने के लिए कहती है। वह ऑटो ड्राइवर को पीटती है और बेचारा ऑटो ड्राइवर यह कहते हुए नजर आ रहा है कि हम कुछ नहीं किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक लड़की ने मारपीट का वीडियो खुद वायरल किया है।

Mirzapur Viral Video में लड़की की दरिंदगी ने किया हैरान

आप देखेंगे कि लड़की मिर्जापुर वायरल वीडियो में ऑटो ड्राइवर का कॉलर पकड़ कर उसे मारती है और उसकी एक नहीं सुनती है। इसके अलावा वह उसे गाली भी देती है। Mirzapur Viral Video में ऑटो ड्राइवर अपनी जान बख्शने के लिए गुजारिश करता है लेकिन लड़की मानती नहीं है। वह उसे लगातार पीटती रहती हैं। इस दौरान उसका साथ एक और लड़की भी देती है और बीच बचाव में आए लोगों से ऑटो ड्राइवर अपनी बात कहते हुए नजर आता है।

Mirzapur Viral Video को देखने के बाद पुलिस ने कहीं ये बात

@bstvlive x से शेयर मिर्जापुर वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी भड़ास निकालते हुए नजर आ रहे हैं और यह कह रहे हैं कि मर्द कहीं भी सुरक्षित नहीं है। तो एक ने कहा एक और सो काल्ड महिला सशक्तिकरण। इस वीडियो को देखने के पुलिस ने लिखा, “संदर्भित प्रकरण में वादी के तहरीर के आधार पर थाना को. कटरा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विविचनात्मक कार्रवाई की जा रही है।”

चेतावनी: इस वीडियो में भाषाई मर्यादाएं लांघी गई हैं। कृप्या वीडियो देखने से पहले सावधानी बरतें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026