---Advertisement---

Nagpur Viral Video: मृत पत्नी को इस हाल में बाइक पर लिए बेसुध दिखा बेबस पति, व्यथित कर देने वाले नजारे को देख कांप उठेगा कलेजा

Nagpur Viral Video: बाइक पर ही पत्नी की शव को ले जाने के लिए मजबूर हुआ शख्स, देखकर कांप उठेगा कलेजा सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है वायरल जहां पति की लाचारी देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 11, 2025 4:06 अपराह्न

Nagpur Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Nagpur Viral Video: पति और पत्नी का रिश्ता वाकई काफी अद्भुत होता है जो जिंदगी पर साथ रहने का वादा करते हैं लेकिन कभी-कभी एक के छोड़ जाने से यह रिश्ता खत्म हो जाता है। सातों जन्म तक साथ रहने का वादा करते हैं लेकिन एक की मौत के बाद दूसरे का दर्द सहा नहीं जाता है। हम यह इसलिए कह रहे हैं क्योंकि नागपुर से एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जहां अपनी पत्नी का अंतिम संस्कार करने के लिए अपने गांव ले जा रहा शख्स मदद न मिलने पर बाइक में बांधकर ले जाने पर मजबूर हो गया। रूह कंपा कर देने वाले Nagpur Viral Video ने लोगों को झकझोर दिया है।

झकझोर देगा पति और पत्नी का Nagpur Viral Video

सोशल मीडिया पर जारी नागपुर वायरल वीडियो की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस शख्स का नाम अमित बताया जा रहा है जो मध्य प्रदेश के सिवनी का रहने वाला है। रविवार की दोपहर उसकी वाइफ का एक्सीडेंट हो गया जब उसकी पत्नी उसके साथ मौजूद थी। ट्रक की टक्कर में उसकी पत्नी उसे हमेशा के लिए छोड़ कर चली गई। इस दौरान शख्स ने लोगों से मदद की मांग की लेकिन सब उसे कोई भी हाथ नहीं मिला तब वह अपनी पत्नी को बाइक पर बांधकर अपने पैतृक आवास लेकर जाने लगा।

विचलित कर देने वाले वीडियो में मृत पत्नी के लिए पति ने भूली हदें

Nagpur Viral Video में आप देख सकते हैं कि ट्रैफिक पुलिस शख्स का पीछा कर रही है लेकिन वह रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वीडियो में कहा जा रहा है कि शख्स अपना गाड़ी नहीं रोक रहा है जहां एक महिला मृत अवस्था में देखी जा रही है। नागपुर वायरल वीडियो वाकई काफी विचलित कर देने वाला है क्योंकि महिला अचेत अवस्था में है और उसके पति को भी इस बात का होश नहीं है कि वह बाइक पर अपनी पत्नी की लाश को ले जा रहा है।

@atuljmd123 x चैनल से शेयर किए गए इस Nagpur Viral Video को देखकर यूजर्स काफी इमोशनल हो रहे हैं तो कुछ लोग इसे मानवता को शर्मशार कर देने वाला बता रहे हैं क्योंकि किसी ने मदद नहीं की।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026