---Advertisement---

Nagpur Viral Video: नारी शक्ति के नशे में चूर हुई महिलाएं, मंत्री नितिन गडकरी के सामने ही नोचते और धक्का देती आयी नजर, देखें शर्मनाक वीडियो

Nagpur Viral Video: सोशल मीडिया पर दो महिलाओं का वीडियो वायरल हो रहा है। वो केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सामने ही एक-दूसरे को नोच रही हैं और धक्का दे रही है। इस वीडियो को देख यूजर्स दंग हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 25, 2025 5:12 अपराह्न

Nagpur Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Nagpur Viral Video: महिलाओं की लड़ाई के आए दीन वीडियो मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इन्हें देखने के बाद कुछ लोग इसे नारी शक्ति का दुरूप्रयोग बताते हैं। वहीं, कुछ यूजर्स जमकर ट्रोल भी करते हैं। लेकिन उसके बाद भी इस तरह की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। ताजा मामला महाराष्ट्र के नागरपुर से आया है। हद तो तब हो गई जब दो महिला अधिकारी केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के सामने ही एक-दूसरे को नोचने लगीं और धक्का देने लगीं। महिलाओं की अब यही लड़ाई वायरल हो ही है। इसे देखकर यूजर्स काफी सारे फनी कमेंट कर रहे हैं।

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सामने क्यों भिड़ी महिलाएं?

भरी सभा में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के सामने लड़ती महिलाओं के नाम शोभा मधले है और सुचिता जोशी है।

देखें वीडियो

खबरों की मानें तो ऑरेंज साड़ी वाली शोभा मधले का ट्रांसफर कर्नाटक घरवाड़ में हुआ था। लेकिन उन्होंने कोर्ट जाकर अपना ट्रांसफर रुकवा लिया। इस दौरान उनका चार्ज पोस्टमास्टर जनरल सुचिता जोशी को दे दिया गया। जब दोनों महिलाओं का सामना रोजगार मेले में हुआ तो शोभा और सुचिता मंच पर ही एक-दूसरे को नोचने और धक्का देने लगी हैं। जब दोनों महिला अधिकारी ये शर्मनाक हरकत कर रही थी तो एक बार मंत्री नितिन गडकरी भी उन्हें देखते हैं। लेकिन महिलाएं आपस में ही लड़ने में लगी रहती हैं।

Nagpur Viral Video देख यूजर्स ने उठाए सवाल

इस नागरपुर वायरल वीडियो को NDTV India ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानाकरी देते हुए लिखा है कि, ‘कोहनी से धक्का मारा, चिकोटी काटी….मंच पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में दो महिला अधिकारियों का झगड़ा वायरल!’ इस वायरल वीडियो पर जब यूजर्स की नजर पड़ी तो वो फनी कमेंट करने लगे। एक यूजर लिखता है, ‘शासन प्रशासन उसमें बैठे लोगों के हाथ से फिसल से गया महसूस होता है हर समय, जिसको जो मर्जी वो कर रहा है, जैसे मर्जी वैसे चल रहा है, सिस्टम गायब है!’ दूसरा लिखता है, ‘काश झोटा झोटी होता तो मजा आ जाता।’ तीसरा लिखता है, ‘यही नारी शक्ति है।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026