---Advertisement---

Viral Video: मौत का अजीब खेल! मेंढक चबा रहा था सांप और स्नेक बिल्ली पर कर रहा था वार, इंसानी बच्चा बना अजीब जंग का गवाह

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें मेंढक सांप को खा रहा है और वो ही सांप अपनी जिंदगी की जंग बिल्ली से लड़ रहा है। इस दौरान वहां पर एक मासूम बच्चा बैठा हुआ है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 25, 2025 2:00 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आज से पहले आपने जिंदगी और मौत के कई हैरतअंगेज वीडियो देखे होंगे, लेकिन यकीन मानिए ये सबसे अलग है। क्योंकि इसमें जान बचाने की अलग ही तरह की जंग चल रही है। जहां एक तरफ मेंढक ने सांप पर हमला किया हुआ है वो उसे कच्चा चबा रहा है। तो वहीं, सांप के सामने एक बिल्ली है जो कि, उस पर हमला कर रही है। सांप अपनी जान बचाने की जगह बिल्ली से लड़ रहा है। इस अनोखी घटना को बिना डरे एक इंसानी बच्चा देख रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी चर्चाओं में है।

जिंदगी और मौत का अजीब वीडियो

ये वायरल वीडियो कब और कहां रिकॉर्ड किया गया है। इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है।

देखें वीडियो

https://twitter.com/TheeDarkCircle/status/1981981976778482140

लेकिन इसे Wildlife Uncensored नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक मेंढ़क के मुंह में सांप का पिछला हिस्सा है और वो उसे जिंदा चबा रहा है। लेकिन सांप के सामने बिल्ली खड़ी है। वो उस पर हमला कर रही है। सांप इस बिल्ली से लड़ रहा है। इन तीन जानवरों की अनोखी लड़ाई को इंसानी बच्चा देख रहा है। बच्चे के चेहरे पर किसी भी तरह का ना तो डर है और ना ही कोई खौफ है।

Viral Video यूजर्स को कर रहा चकित

इस सोच में डाल देने वाले जिंदगी और मौत की इस लड़ाई के वायरल वीडियो को 25 अक्टूबर को अपलोड किया गया था। इस पर 4200 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘मेंढक अद्भुत होते हैं और खाने योग्य भी। कैसा रहेगा अगर एक मेंढक उस सांप को खा जाए जो बिल्ली से लड़ रहा है?’ दूसरा लिखता है, ‘इस बच्चे की चिंता हो रही है। इसके साथ ये जनवर कुछ गलत कर सकते हैं।’ तीसरा लिखता है, ‘ये बहुत ही खतरनाक है।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

Heart Health

सितम्बर 26, 2026

Diabetes

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 25, 2026