---Advertisement---

Nainital Viral Video: नियम तोड़ने पर मर्द पुलिसवाले का लड़की को पीटना सही या गलत? थप्पड़ बाज पुलिसवाले पर यूजर्स भिड़े

Nainital Viral Video: सोशल मीडिया पर नैनीतताल का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें पुलिसवाला लड़की को थप्पड़ मार रहा है। इस घटना पर पुलिस का रिएक्शन भी आया है वहीं, यूजर्स में लड़की को पीटने पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 1, 2025 1:52 अपराह्न

Nainital Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Nainital Viral Video: उत्तराखंड के नैनीताल का एक वीडियो मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें एक पुलिसवाले पर आरोप है कि, उसने महिला पर्यटक को पीटा है। खबर है कि, लड़की ने यातायात के नियमों को तोड़ा था। जिसके बाद पुलिसवाले और लड़की के बीच बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की उसने थप्पड़ मार दिया। इस वीडियो पर अब यूजर्स के बीच बहस शुरु हो गई है। कुछ लोगों का कहना है कि, लड़की को कोई पुलिसवाला ऐसे थप्पड़ नहीं मार सकता है।

उत्तराखंड में महिला पर्यटक को पुलिसवाले ने पीटा

Watch Video

इस Nainital Viral Video को सोशल मीडिया के Ghar Ke Kalesh हैंडल से अपलोड किया गया है। वीडियो में में सुना जा सकता है कि, लड़की पुलिसवाले के रोके जाने से नाराज है। इस पर वह तमाम लोगों के ऐसे ही निकलने पर आरोप भी लगा रही है। हेलमेट ना लगाने से शुरु हुआ ये विवाद इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि, पुलिसवाला लड़की को पीट देता है। जिसके बाद उसका फोन जमीन पर गिर जाता है। वीडियो में लड़की पुलिसवालों पर तंग करने का आरोप लगा रही है। इस दौरान वहां पर मौजूद तमाम पुलिस वाले भी खड़े हैं। इस वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल पर अपलोड किया गया है।

Nainital Viral Video पर क्या बोली पुलिस?

महिला पर्यटको को पीटने का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ वैसे ही नैनीताल पुलिस की तरफ से मामले पर प्रतिक्रिया आयी है। जिसमें पुलिस का कहना है कि, “वाहन चालक और पुलिसकर्मी के बीच विवाद हुआ, जिसकी वीडियो चालक ने सोशल मीडिया पर साझा की।’ ‘प्रकरण की जांच के आदेश दिए गए हैं। रेंटल वाहन के दस्तावेजों की वैधता और जिम्मेदारी की जांच के बाद, जो भी दोषी पाया जाएगा (चालक, पुलिसकर्मी या वाहन स्वामी) के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।”

महिला को पीटने वाले पुलिस वाले पर यूजर्स ने उठाए सवाल

इस नैनीताल वायरल वीडियो को देखने के बाद यूजर्स सवाल खड़े करने लगे हैं कि, किसी महिला को ऐसे कोई पुलिसकर्मी नहीं पीट सकता है। वह कानून पूछ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, “महिलाओं पर हाथ उठाने का अधिकार आपको किसने दिया? एक पुरुष पुलिसकर्मी के किसी दोषी या निर्दोष महिला के साथ दुर्व्यवहार का भारतीय कानून के अनुसार क्या दंड है?” दूसरा लिखता है कि, “इस पुलिसवाले को तुरंत हटाओ एक मेल अफसर महिला पर ऐसे हाथ नहीं उठा सकता है। ये पावर का गलत इस्तेमाल है”। तीसरा लिखता है, “जांच कौन करेगा जिसने थप्पड़ मारा थप्पड़ पुलिस या मित्र पुलिस या किसी दूसरे ग्रह से आएगी वो पुलिस, महिलाओं के मामले में महिला कॉन्स्टेबल या महिला अधिकारी को तैनात करो न यूं अभद्रता करना शोभा नहीं देता।”

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 1, 2026

Assam Viral Video

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

Ucha Lamba Kad Forever Song

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

IPL 2026 Final

जून 1, 2026