---Advertisement---

Nitish Kumar: ‘5 पैसे का नॉलेज..’ राखी सावंत ने अपने अंदाज में बिहार के सीएम के हिजाब कांड पर किया ट्रोल, यूजर बोला ‘भावनाओं में बह गई’

Nitish Kumar: सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार का मुस्लिम महिला का हिजाब हटाने का वीडियो जब से वायरल हुआ है तब से उनका काफी विवाद हो रहा है। इस मामले पर अब राखी सावंत की प्रतिक्रिया आयी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 16, 2025 6:51 अपराह्न

Nitish Kumar
Follow Us
---Advertisement---

Nitish Kumar: मुस्लिम महिला के बुर्के का हिजाब हटाने के कारण बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विवादों में घिर गए हैं। विपक्ष से लेकर बॉलीवुड तक में उनका विरोध हो रहा है। दंगल गर्ल जायरा वसीम के बाद राखी सांवत का बयान आया है। जिसमें वो नीतीश कुमार से मांफी मांगने की अपील करती हुई नजर आयी हैं। उन्होंने नीतीश कुमार पर मुस्लिम महिला के साथ किए गए व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। इसके साथ ही कहा है कि, आपको 5 पैसे की नॉलेज नहीं है।

राखी सावंत ने Nitish Kumar के हिजाब कांड पर किया ट्रोल

राखी सावंत की तरफ से वीडियो जारी किए गया है। इसमें वो कहती दिख रही हैं कि, बिहार के मुख्यमंत्री की वो बहुत इज्जत करती हैं। लेकिन जिस तरह से उन्होंने मुस्लिम महिला का हिजाब हटाया है। उससे उनकी बेइज्जती हुई है।

देखें वीडियो

नीतीश कुमार को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, नीतीश को 5 पैसे की नॉलेज नहीं है। वो बिहार के सीएम पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी भी करते हुए दिखी हैं। राखी सावंत के इस वीडियो को News24 ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, “नीतीश कुमार जी, आपने जो किया उसके लिए माफी मांगिए” बिहार के CM नीतीश कुमार के वायरल वीडियो पर अभिनेत्री राखी सावंत ने कहा।” आपको बता दें, राखी को ड्रामा क्वीन कहा जाता है। अकसर वो अकसर कुछ ना कुछ ऐसा बोल जाती हैं। जिससे विवाद खड़ा हो जाता है। राखी सावंत के इस रिएक्शन को देख उल्टा उन्हें ही कुछ लोग ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, ” चश्मा लगाकर ये भावनाओं में बह गई है।”

बिहार के मुख्यमंत्री हिजाब विवाद में कैसे फंसे?

आपको बता दें, नीतीश कुमार ने एक कार्यक्राम के दौरान मुस्लिम महिला को नियुक्ति पत्र देते हुए उसका हिजाब हटा दिया। जिसके बाद उनका विपक्ष विरोध करने लगा। बिहार के सीएम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Jharkhand Protest

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026