---Advertisement---

Viral Video: बिना टिकट ट्रेन में बैठे यात्री की TTE ने कॉलर पकड़कर लगाई भयंकर क्लास, वीडियो देख यूजर्स ने उठाए सवाल

Viral Video: सोशल मीडिया पर बिना टिकट यात्रा कर रहे लड़के और टीटीई का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें रेलवे अधिकारी ने युवक का कॉलर पकड़ा हुआ है। इस वीडियो को देख यूजर्स ने सवाल उठाए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 16, 2025 3:09 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: ट्रेन में बिना टिकट अकसर कुछ लोग सफर करते हुए रेलवे अधिकारियों के द्वारा पकड़ लिए जाते हैं। जिन पर एक्शन के साथ फाइन भी लगाया जाता है। इस तरह की घटनाएं आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। लेकिन उसके बाद भी यात्री अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। एक ऐसा ही वीडियो एक्स पर चर्चाओं में है। इसमें एक युवक को टीटीई ने पकड़ लिया है। वो लगातार उससे आईडी मांग रहा है। इसके साथ ही युवक का कॉलर पकड़े हुए है। इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही है। इस वीडियो को देख यूजर्स ने सवाल उठाए हैं।

टीटीई और यात्री के बीच हुई लड़ाई

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट क्या गया है।

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि, टीटीई ने युवक का कॉलर पकड़ा हुआ है और उससे आईडी के साथ टिकट मांग रहा है। इस पर युवक पहले तो मना करता है। लेकिन रेलवे कर्मचारियों के द्वारा जब जोर दिया जाता है तो वो अपनी आईडी दे देता है। इस दौरान लड़का पुलिस को बुलाने के लिए कह रहा है वहीं, टीटीई उसके कॉलर को पकड़े हुए है। इस तीखी बहस को रिकॉर्ड भी किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स के द्वारा टीटीई के व्यवहार और युवक के कपड़ों पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। क्योंकि वो अच्छे परिवार से लग रहा है।

Viral Video पर यूजर्स ने उठाए सवाल

इस ट्रेन के वायरल वीडियो को एक्स पर 16 दिसंबर को अपलोड किया गया था। इस पर 17000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘टीटीई का ये व्यवहार बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।’ दूसरा लिखता है, ‘महंगा हेड फोन लगाया हुआ ये टिकट भी तो खरीद सकता था।’ तीसरा लिखता है, ‘जब टिकट नहीं है तो फाइन लगा ये क्या बकवास है?

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 3, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Neha Bora

नवम्बर 3, 2026

Health Tips

नवम्बर 3, 2026

Shanaya Kapoor

नवम्बर 3, 2026