---Advertisement---

Viral Video: मराठी ना बोलने पर दबंगों ने आदमी का मुंह झापड़ों से किया लाल, देख गुस्से के साथ होगा अफसोस

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें मराठी ना बोलने पर युवक पर कुछ दंबग लोग थप्पड़ बरसा रहे हैं। इस वीडियो को देख लोग हैरान हो गए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 15, 2025 5:41 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 16, 2025 2:28 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: महाराष्ट्र में मराठी भाषा का विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा रहा है। आए दिन यहां से ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं जब किसी अन्य राज्य के व्यक्ति को जबरन मराठी बोलने पर मजबूर किया जाता है। जो लोग ऐसा नहीं करते हैं उन्हें पीटा जाता है। इस तरह की लगातार बढ़ती हुई घटनाओं को देखते हुए लोगों को गुस्सा के साथ अफसोस होता है। एक बार फिर से एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। इसमें एक आदमी को कुछ दबंग लोग थप्पड़ों से पीट रहे हैं। वो आदमी को सिर्फ इसलिए मार रहे हैं क्योंकि वो मराठी नहीं बोल रहा था।

मराठी ना बोलने पर आदमी को जमकर पीटा

इस वायरल वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, आदमी से कुछ दबंग लोग जबरन मराठी बोलने के लिए कह रहे हैं।

देखें वीडियो

लेकिन जब वो मना करता है तो इकठ्ठा होकर उस पर थप्पड़ों की बारिश करने लगते हैं। इस दौरान आदमी माफी मांगता है और हाथ-पैर जोड़ रहा है। लेकिन दबंग उसे बेरहमी से पीटते जा रहे हैं। इस वीडियो को दो क्लिप से जोड़कर बनाया गया है। जिसने वो पहली क्लिप में मराठी बोलने से मना कर रहा है। वहीं, दूसरी में पीटने के बाद वो माफी मांग रहा है। दिन दहाड़े आदमी को पीटते इस वीडियो को देख लोगों को काफी गुस्सा आ रहे है।

Viral Video देख यूजर्स को हो रहा अफसोस

मराठी बोली पर मचे इस घमासान के वायरल वीडियो को एक्स पर 15 दिसंबर को अपलोड किया गया था। इस पर 6800 से ज्यादा व्यूज आ रहे हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ये मराठी बोलने वाले कभी हरियाणा आएं इनसे हरियाणवी बुलवाउंगा। दूसरा लिखता है, ‘कुछ भी करते हैं ये लोग यार इतना क्या है?’ तीसरा लिखता है, ‘इन मराठी बोलने वालों की अलग ही दुनिया चल रही है, क्या सीन है इन लोगों का।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 20, 2026

Bihar Viral Video

सितम्बर 20, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 20, 2026

Salman Khan

सितम्बर 20, 2026

Health Tips

सितम्बर 20, 2026

Health Tips

सितम्बर 20, 2026