---Advertisement---

Noida Viral Video: हे प्रभु! दर्द से चीखता रह लड़का और चीरता रहा राक्षस पिटबुल, कुत्ता के हमले का वीडियो देख यूजर्स का कांप उठा कलेजा

Noida Viral Video : नोएडा में एक पिटबुल कुत्ते ने लड़के को शिकार बनाया है। वह बेरहमी से उसे काट रहा है। ये नोएडा वायरल वीडियो काफी विचलित कर रहा है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मार्च 3, 2025 4:30 अपराह्न

Noida Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Noida Viral Video: नोएडा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक Pitbull Dog ने एक लड़के को बुरी तरह से काटा है। जब ये खूंखार जानवर लड़के पर हमला कर रहा था तो वहां पर लगे कैमरे में ये घटना रिकॉर्ड हो गई। नोएडा वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, लड़के को बहुत ही बेरहमी से ये कुत्ता चीर रहा है। ये हादसा नोएडा सेक्टर 108 के सेल्टर होम का बताया जा रहा है। जिस लड़के को ये काट रहा है वह वहां पर काम करता है। खबरों की मानें तो इस कुत्ते ने करीब 10 मिनट तक हमला किया।

पिटबुल ने लड़के को बनाया शिकार

ये दिल दहला देने वाला Noida Viral Video PRIYA RANA नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Post

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “नोएडा में कुत्तों के हमले का रूह कपाने वाला वीडियो आया सामने सेक्टर 108 के सेल्टर होम में कर्मचारी पर पिटबुल कुत्ते ने किया हमला कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारी को कुत्ते से छुड़वाया । पिटबुल से अचानक टांग को पकड़ा दस मिनट तक सेल्टर होम में पिटबुल का कर्मचारी पर हमला। ” वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़के को बुरी तरह से पिटबुल कुत्ता नोच रहा है। इस दौरान वह खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है लेकिन इस कुत्ते के आगे वह बेबस हो चुका है।

Noida Viral Video विचलित कर रहा

हमले की वीडियो कुछ सेकंड की है। लेकिन कलेजा कंपा देने वाली है। इस वीडियो के साथ एक क्लिप और जोड़ा गया है। जिसमें लड़का घायल अवस्था में है। उसके पैर में कपड़ा बंधा हुआ है। लड़के की हालत काफी खराब है। इस नोएडा वायरल वीडियो को 3 मार्च को अपलोड किया गया था। इस पर अभी तक 400 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। ये वीडियो किसी को भी विचलित कर सकता है।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026