DNP India Hindi

Viral Video: क्या Aishwarya Rai संग बिगड़ते रिश्तों के कारण अभिषेक ने दी कार्तिक को शादी न करने की सलाह?

Viral Video

Viral Video

Viral Video: बॉलीवुड के मशहूर कपल्स में शुमार ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी शादी को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि कपल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा और जल्द दोनों एक दूसरे से अलग हो रहे हैं। दरअसल, बीते दिनों कई ऐसे वाक्य हुए जिससे दोनों के तलाक की अफवाहों को हवा मिली है। यहीं अब सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें, अभिषेक एक्टर कार्तिक आर्यन को शादी न करने की सलाह देते दिख रहे हैं। इस वीडियो से अंदाजा लगाया जा रहा है कि, उन्होंने ऐसा अपनी वाइफ ऐश्वर्या के साथ रिश्ते बिगड़ने के कारण कहा है। चलिए जानते हैं पूरा माजरा आखिर क्या है।

Viral Video में कार्तिक को शादी न करने की सलाह देते दिखे अभिषेक

इस तेजी से वायरल होती वीडियो को @igbollywood नामक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया है। यह वीडियो एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के शादी के समय का है। जहां रिपोर्टर अभिषेक बच्चन को रिलेशनशिप की कोई एडवाइस देने को कहता है उसके जवाब में वह कहते हैं “वो दोनों एक दूसरे को प्यार करते हैं, एक दूसरे को समझते हैं तो आज शादी कर रहे हैं, मैं बस चाहूंगा वो खुश रहें।” इसी बीच कार्तिक आर्यन बोलते हैं और कहते हैं “ये तो बोलेंगे शादी ही मत करो।” और फिर दोनों हंसने लग जाते हैं। इस वीडियो से अंदाजा लगाया जा रहा है कि, शायद अभिषेक ने कार्तिक को अपने बिगड़ते रिश्ते के बारे में कुछ शेयर किया है, जिससे वह यह जवाब दे रहे हैं। हालांकि उन्होंने इसपर कुछ नहीं कहा।

इन कारणों से उड़ी कपल के डाइवोर्स की अफवाहें

यहीं अगर बात की जाए कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के डाइवोर्स की अफवाहें आखिर क्यों उड़ रही हैं तो, आपको बता दें कपल को मशहूर बिजनेसमैन अनंत अंबानी की शादी में एक साथ नहीं देखा गया। यही नहीं कपल को एक साथ देखा भी गया तो दोनों ने साथ पोज नहीं दिए, जिससे दोनों के डाइवोर्स की अफवाहें उड़ने लगीं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Exit mobile version