---Advertisement---

Pakistan Viral Video: 18 साल बाद बेटे ने किया मां के दूध का कर्ज अदा, समाज के ठेकेदारों को ठेंगा दिखा कराई दूसरी शादी, वीडियो भावुक कर रहा

Pakistan Viral Video: पाकिस्तान में एक लड़के ने अपनी मां की दूसरी शादी करा दी है। अब इसी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: दिसम्बर 30, 2024 6:26 अपराह्न

Pakistan Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Pakistan Viral Video: सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी लड़का काफी सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, 18 साल के लड़के ने अपनी मां की दूसरी शादी करवाकर उसकी वीडियो को Instagram Reel पर शेयर किया है। ये Pakistan Viral Video काफी भावुक कर देने वाला है। क्योंकि इस वीडियो में लड़के ने अपनी मां के साथ बिताए हुए कुछ लम्हों के फोटो को शेयर करते हुए जर्नी दिखाने की कोशिश की है। दूसरी शादी से उसकी मां भी काफी खुश है। इस पाकिस्तानी लड़के का नाम अब्दुल अहद है।

बेटे ने 18 साल बाद कराई मां की दूसरी शादी

ये Viral Video काफी चर्चा में आ गया है। अब्दुल अहद ने अपनी मां की दूसरी शादी के वीडियो को अपने इंस्टाग्राम muserft.ahad अकाउंट पर अपलोड किया है।

Watch Video

वीडियो में लड़का बता रहा है कि, मां की दूसरी शादी की खबर सार्वजनिक करने में मुझे देर हो गई है। लड़का ये भी बता रहा है उसे संकोच हो रहा था लेकिन, मुझे बहुत अच्छा लगा मेरी मां की दूसरी शादी के फैसले को सभी ने इतना ज्यादा प्यार और सम्मान दिया है। वीडियो में लड़का बता रहा है कि, 18 साल बाद मैंने अपनी मां को लाइफ में कुछ अच्छा देने की कोशिश की है। मैंने अपनी मां को 18 साल बाद प्यार और शादी करने का चांस दिया। लड़का बता रहा है कि, ये उसकी लाइफ का बड़ा डिसीजन है। इसके साथ ही अपनी मां के खुश होने पर वह भी काफी खुश है।

Pakistan Viral Video को देख यूजर्स कर रहे सराहना

इस Pakistan Viral Video को इंस्टाग्राम पर काफी सराहा जा रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 18 दिसबंर को पोस्ट किया गया था। अभी तक इस वीडियो पर 68 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, “अपनी मां के लिए जो तुमने किया है वो सबसे बेस्ट चीज है”। वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि,”तुम दुनिया के सबसे बेस्ट बेटे हो”। वहीं, तीसरा यूजर लिखता है कि, “तुम्हारे इस काम के लिए अल्लाह इससे भी अच्छा तुम्हें गिफ्ट देंगे”। लड़के की स्टोरी लोगों को काफी भावुक कर रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026