---Advertisement---

Viral Video: भारी भरकम सांड कर रहा था कार की सवारी, फिर पुलिस आई और हो गया खेला

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो हा है. वीडियो में एक व्यक्ति सांड का कार पर ले जाता दिखा रहा है। वीडियो देख लोग दंग रह जा रहे हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: सितम्बर 2, 2023 5:19 अपराह्न

Bull Riding Car
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आपने लोगों को कार की सवारी करते हुए तो देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी सांड को कार में घुमते हुए देखा है ? जी हां, ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला अमेरिका से सामने आया है। जहां कार की सवारी करते हुए सांड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है। वीडियो देख लोग दंग रह जा रहे हैं।

बताया जा रहा है की कार चालक अपने साथ सैकड़ों किलो के एक भारी भरकम सांड को ढो रहा था। साथ गुजर रहे लोगों ने जब इस दृश्य को देखा तो वे भी हैरान रह गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सुचना दी और पुलिस ने व्यक्ति को पकड़ लिया।

पुलिस ने काटा कार चालक का चालान

नॉरफॉक पुलिस डिवीजन के अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब दस बजे उन्हें एक फोन आया था। फोन करने वाले ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 275 पर एक व्यक्ति अपनी कार पर भारी भरकम सांड को ले जा रहा है। जिस वजह से सड़क पर हादासा हो सकता है। ऐसे में व्यक्ति ने ऐसा करने से रोका जाए। सूचना मिलते ही पुलिस भी NH-275 पर पहुंची और कार चालक का पिछा किया। सांड को कार में बैठा देख, पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। इसके बाद पुलिस ने कार चालक को रोका और और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर उसका चालान काटा।

लोग कर रहे तरह-तरह के कमेंट्स

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक विशाल काले और सफेद रंग का बैल दिखाई दे रहा है, जो बिना छत और यात्री साइड की खिड़की वाली सीट पर बैठ हुआ है। वीडियो में दिख रही कार को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि बैल उसमें फिट हो सके। कार पर सांड को ले जाते इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कॉमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “मुझे आश्चर्य हो रहा है कि आखिर स्टीरियंग कैसे पकड़ी होगी।” वहीं एक अन्य ने लिखा, “अब आप सांड को डाइवर के रूप में तैनात कर सकते हैं।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।         

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Israel Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026