---Advertisement---

Premanand Maharaj Viral Video: व्रत में किसी का दिया हुआ पानी क्यों नहीं पीना चाहिए? प्रेमानंद महाराज जी ने बताया बड़ा कारण

Premanand Maharaj Viral Video: प्रेमानंद महाराज जी ने अपने बयान में बताया है कि, क्यों व्रत में किसी का दिया हुआ पानी और फल नहीं खाना चाहिए। इसके साथ ही वो ये भी कह रहे हैं कि, व्रत में कितनी बार खाना चाहिए।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: सितम्बर 27, 2025 3:06 अपराह्न

Premanand Maharaj Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Premanand Maharaj Viral Video: व्रत या फिर फास्ट रखने के फायदें धार्मिक और साइंटिफिक दोनों ही हैं। इससे शरीर और आत्मा दोनों ही शुद्ध होते हैं। लेकिन कुछ लोग व्रत के नाम पर काफी कुछ खाते रहते हैं। ऐसे ही लोगों को प्रसिद्ध धर्मगुरु प्रेमानंद महाराज जी ने सलाह दी है। उन्होंने व्रत का सही मतलब बताया हुए कहा कि, व्रत में किसी का दिया हुआ पानी क्यों नहीं पीना चाहिए? इसका कारण भी वो बता रहे हैं, इसके साथ ही कह रहे हैं कि, व्रत कैसा होना चाहिए?

व्रत में किसी का दिया हुआ पानी क्यों नहीं पीना चाहिए ? प्रेमानंद महाराज जी से जानें

प्रेमानंद महाराज जी अकसर अपने भक्तों के मन में उठ रहे सवालों का बहुत ही तर्कों से सटीक जवाब देते हैं। यही वजह है कि, आम हो या फिर खास हो सभी उनके दर्शन करने के लिए मथुरा आते हैं।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट: DharmMoksh

प्रेमानंद महाराज जी से मिलना अपना सबसे बड़ा सौभाग्य मानते हैं। महाराज जी का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो बता रहे हैं कि, व्रत में किसी का दिया हुआ पानी क्यों नहीं पीना चाहिए? प्रेमानंद महाराज जी कह रहे हैं कि, व्रत में किसी का दिया हुआ पानी भी नहीं पीना चाहिए, ये नियम है । इसके साथ ही वो ये भी कह रहे हैं कि, फल को भी नहीं खाना चाहिए। जो आपके घर में है उसी को खा लेना चाहिए। महाराज कह रहे हैं कि, व्रत पूरा करना है तो 24 घंटे में सिर्फ एक बार खाना चाहिए। उनका कहना है कि, जल दो से तीन बार ले सकते हैं , लेकिन फल एक ही बार खाना चाहिए तभी व्रत का मतलब है। इसके साथ ही वो ये भी कह रहे हैं , सुबह से शाम तक चाय नाश्ता खाना बहुत ही गलत है।

Premanand Maharaj Viral Video देख भक्त हुए मंत्रमुग्ध

इस वायरल वीडियो में प्रेमानंद महाराज जी व्रत रखने का सही मतलब बता रहे हैं और अपने भक्तों को समझा रहे हैं। इस व्रत से जुड़ी वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर DharmMoksh नाम के यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 1 लाख 18 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। भक्त गुरु जी की बात से सहमत हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026