Purnia Viral Video: बिहार के पूर्णिया का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें छात्रा अपने प्रोफेसर के साथ रेस्टोरेंट में बैठकर एक ही प्लेट में डोसा खा रही थी. इसके साथ ही टीचर की टांग पर भी हाथ रखा हुआ था. इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया था. वीडियो में दिख रहे लोग पूर्णिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और PhD छात्रा है. घटना का विरोध वायरल होने पर अब छात्रा ने सामने आकर घटना की सच्चाई बताई है. युवती का कहना है कि, ये एआई से बनाया गया वायरल वीडियो है. वो प्रोफेसर के साथ डोसा खाने जरुर गई थी लेकिन पिता समान टीचर के साथ उसने ऐसी कोई भी गंदी हरकत नहीं की है.
Purnia Viral Video की छात्रा ने दी सफाई
बूढ़े प्रोफेसर के साथ डोसा खाते हुए अश्लील हरकत करती छात्रा का बयान सामने आया है.उसने पूरी घटना की सच्चाई बताई है. पूर्णिया विश्वविद्यालय की पीएचडी छात्रा ने छात्रा ने मीडिया के सामने आकर बात रखी और कहा कि, इस वायरल वीडियो और फोटो को एआई द्वारा बनाया गया है. वो प्रोफेसर के साथ डोसा जरुर खा रही थी लेकिन टांग नहीं छू रही थी. प्रोफेसर उसके घर भी आता है. दोनों का रिश्ता बाप और बेटी जैसा है. छात्रा ने प्रोफेसर को पिता तुल्य बताया है। उसने कहा कि एक बेटी का अपने पिता के साथ बैठकर खाना खाना अपराध नहीं है और इस पवित्र रिश्ते को अंतरंग संबंध बताकर बदनाम करना बेहद शर्मनाक है.
पूर्णिया विश्वविद्यालय ने क्या लिया एक्शन?
प्रोफेसर के साथ बैठी छात्रा का सोशल मीडिया पर वीडियो जब तेजी से वायरल हुआ तो पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने अनुशासनिक समिति को जांच को आदेश दे दिए हैं और जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा है. आपको बता दें, छात्रा और प्रोफेसर के इस अश्लील वीडियो का मुद्दा पिछले तीन दिनों से गर्माया हुआ है. छात्र संगठन एक्शन की मांग कर रहे हैं. वहीं, विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं. इस मामले पर यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर डॉ. उदय नारायण सिंह ने कहा कि इस तरह के वीडियो से संस्थान की प्रतिष्ठा धूमिल हुई है. इसीलिए कड़ा एक्शन होना चाहिए.
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।






