---Advertisement---

Radhika Merchant Viral Video: टर्किश आइसक्रीम के चक्कर में अनंत के साथ अंबानी की बहुरानी ने किया कुछ ऐसा! लोग बोले- ‘2 लाख की नैपकिन’

Radhika Merchant Viral Video: अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह टर्किश आइसक्रीम का लुत्फ उठाती हुई नजर आई लेकिन लोगों ने कुछ और ही गौर कर लिया जिस पर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 14, 2024 6:37 अपराह्न | Updated: नवम्बर 14, 2024 10:42 अपराह्न

Radhika Merchant Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Radhika Merchant Viral Video: टर्किश आइसक्रीम मोमेंट को एंजॉय करते हुए तो आपने कई दफा लोगों को देखा होगा और इसका क्रेज भी खूब नजर आता है। हालांकि सबसे खास बात है कि अंबानी परिवार की बहू भी इस खेल के मजे ले रही हैं। Radhika Merchant के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मजा दी है। दरअसल वह टर्किश आइसक्रीम का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो को लोग खूब एंजॉय कर रहे हैं लेकिन रेडिट यूजर ने कुछ अलग ही गौर किया है जिसे देखने के बाद शायद आपकी भी हंसी छूट जाए। यही वजह है कि इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं। आइए देखते हैं इस वीडियो को जिसमें राधिका अपने पति अनंत अंबानी (Anant Ambani) के साथ दिख रही है।

Radhika Merchant Viral Video में अनंत अंबानी ही नहीं आसपास के लोग भी कर रहे एंजॉय

Credit- Reddit

राधिका के इस वीडियो की बात करें तो इसे दुबई का बताया जा रहा है जहां अनंत अंबानी और राधिका आइसक्रीम मोमेंट को एंजॉय कर रहे हैं। इस दौरान राधिका व्हाइट ड्रेस में दिखाई दे रही है तो उनके पीछे अनंत अंबानी भी नजर आ रहे हैं। टर्किश आइसक्रीम के इस खेल में राधिका जिस तरह हंस-हंसकर मस्ती कर रही है उसे देखने के बात उनके आसपास के लोग भी एंजॉय करते हुए दिखे।

Radhika Merchant Viral Video को देख Reddit यूजर ने क्या कहा

दुबई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो रेडिट यूज़र ने कुछ अलग गौर किया। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि “क्या उसने अपने हाथ उसकी टीशर्ट पर पोछे हैं।” ऐसे में लोग इस पर जमकर कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा, “आदमी है उसका वह।” तो दूसरे ने कहा, “2 लाख की नैपकिन।” एक ने लिखा क्या ये लोग भी यही सब करते हैं तो एक ने कहा मेरी और अंबानी के बीच सिर्फ यही एक जैसा है कि मेरी पत्नी भी ऐसा करती है।

लगातार लोगों के बीच चर्चा में है Radhika Merchant

वायरल वीडियो को अलग-अलग प्लेटफार्म पर जमकर शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं। अनंत अंबानी की शादी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रही थी और दोनों की प्री वेडिंग फंक्शन से लेकर वेडिंग फंक्शन तक को लोगों ने खूब एंजॉय किया। वही शादी के बाद से राधिका फैमिली फंक्शन को एंजॉय करती हुई नजर आती है और अपने फैशन से लेकर अपीरियंस तक को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026