---Advertisement---

Raebareli Viral Video: बेटी ने अपने ही गरीब मां-बाप के घर में डाला डाका, हरकत देख यूजर बोला ‘बेटी बचाओ, घर की डकैती करवाओ’

Raebareli Viral Video: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर बेटी ने अपने ही गरीब माता-पिता के घर में चोरी कर ली। अब उसे सहेलियों सहित गिरफ्तार किया गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 16, 2025 6:14 अपराह्न

Raebareli Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Raebareli Viral Video: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक कलयुगी बेटी ने अपने ही घर में लूट कर ली। गरीब माता-पिता के बचा कर रखे गए गहनों को चुरा लिया और बेच दिया। अब पुलिस ने आरोपी लड़की और उसकी सहेलियों को पकड़ लिया है। ये घटना जब Social Media यूजर्स तक पहुंची तो वो दंग रह गए। लड़की की इस हरकत ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। एक यूजर ने तो कमेंट करते हुए लिखा, ‘बेटी बचाओ, घर की डकैती करवाओ’। ये वायरल वीडियो इंटरनेट पर काफी छाया हुआ है।

लड़कियों ने अपने ही घर में डाली डकैती

इस Raebareli Viral Video को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, महिला पुलिसकर्मियों के साथ लुटेरी बेटी अपनी सहयोगी सहेलियों के साथ खड़ी है।

Watch Video

वीडियो में दिख रही सभी लड़कियों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है। ये मामला रायबरेली के गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। गरीब परिवार हरियाणा में मजदुरी करने आया था। इस दौरान परिवार ने घर में कुछ जेवर छोड़े हुए थे। जब लड़की के माता-पिता घर से दूर थे तो बीच-बीच में उनकी बेटी सोनाली अपने पति के साथ आती थी। घर परिवार वापस लौटा तो उन्हें घर से गहने गायब मिले। परिवार ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। इसके बाद जांच में पता चला कि, सोनाली ने अपनी तीन दोस्तों हिमांशी, सुमन और मुस्कान के साथ मिलकर घर में डकैती डाली। इसके बाद सभी कीमती ज्वेलरी बेच दी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल सभी को जमानत भी मिल चुकी है। वहीं, गरीब परिवार को उनके गहने वापस मिल गए हैं।

Raebareli Viral Video देख यूजर्स हुए चकित

इस रायबरेली की घटना ने सोशल मीडिया यूजर्स को चौंका दिया है। एक यूजर लिखता है, ‘अपना ही घर लूट लिया वाह बहुत सही।’ दूसरा लिखता है, ‘गजब ऐसे अलौकिक घटनाएं बहुत कम धरती पर देखने को मिलती है।’ तीसरा लिखता है, ‘बेटी बचाओ, घर की डकैती करवाओ’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 21, 2026

Karnataka Viral Video

अप्रैल 21, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 21, 2026

Viral News

अप्रैल 21, 2026

Jasmine Sandlas

अप्रैल 21, 2026

Viral Video

अप्रैल 21, 2026